लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
लेनोवो के6 पावर को 29 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस जानकारी को सार्वजनिक करने के तुरंत बाद ही लेनोवो ने बताया कि के6 पावर फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। बता दें कि इस फोन को 29 नवंबर को दोपहर ढाई बजे नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश किया जाएगा।

लेनोवो इंडिया के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर सुधीन माथुर ने कहा, "हम भारत में नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड हैं। हर चार में से एक ग्राहक लेनोवो या मोटो के स्मार्टफोन खरीदना चाहता है। इसमें फ्लिपकार्ट के साथ हमारी साझेदारी ने भी अहम योगदान दिया है। हमें यह बताते हुए खुशी है कि लोकप्रिय के सीरीज के अगले फोन लेनोवो के6 पावर के लिए हमने एक बार फिर फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। उम्मीद है कि यह साझेदारी एक बार फिर हिट फॉर्मूला साबित होगी।"

याद दिला दें, लेनोवो ने के6 पावर स्मार्टफोन बर्लिन में आयोजित आईएफए 2016 ट्रेड शो में के6 और के6 नोट स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुआ था।

के6 पावर स्मार्टफोन डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इस फोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है।

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो के6 में 5.5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह फोन 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी/32 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में आता है। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लेनोवो के6 पावर की सबसे बड़ी ख़ासियत 4000 एमएएच की बैटरी है।

इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »