लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन 29 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च

लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन 29 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो के6 पावर को सबसे पहले आईएफए ट्रेड शो में लॉन्च किया गया था
  • एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है
  • लेनोवो के6 पावर में 5.5 इंच फुल-एचडी (1920x1090 पिक्सल) डिस्प्ले है
विज्ञापन
लेनोवो की के-सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन के6 पावर को 29 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस दिन लेनोवो नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं।

याद दिला दें, लेनोवो ने के6 पावर स्मार्टफोन बर्लिन में आयोजित आईएफए 2016 ट्रेड शो में के6 और के6 नोट स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुआ था।

के6 पावर स्मार्टफोन डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इस फोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है।

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो के6 में 5.5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह फोन 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी/32 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में आता है। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लेनोवो के6 पावर की सबसे बड़ी ख़ासियत 4000 एमएएच की बैटरी है।

इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »