Lenovo K5 और K5 Play स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो ने Lenovo K5 और Lenovo K5 Play स्मार्टफोन को Lenovo S5 के साथ लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर चीन में लॉन्च हुए हैं। इनमें डुअल रियर कैमरा और फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।

Lenovo K5 और K5 Play स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो के5 और के5 प्ले

ख़ास बातें
  • लेनोवो ने Lenovo K5 और Lenovo K5 Play स्मार्टफोन हुए लॉन्च
  • Lenovo S5 के साथ लॉन्च किए गए हैं फोन
  • इनमें डुअल रियर कैमरा और फुल स्क्रीन डिस्प्ले
विज्ञापन
लेनोवो ने Lenovo K5 और Lenovo K5 Play स्मार्टफोन को Lenovo S5 के साथ लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर चीन में लॉन्च हुए हैं। इनमें डुअल रियर कैमरा और फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। ध्यान रहे, लेनोवो के इन फोन का रजिस्ट्रेशन मंगलवार को ही शुरू हो गया है। लेनोवो के5 ब्लू, ग्रे और स्टार ब्लैक रंग वेरिएंट में आ रहा है। वहीं, लेनोवो के5 प्ले जैज़ ब्लू, मॉडर्न गोल्ड और पंक ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Lenovo K5, K5 Play कीमत

लेनोवो के5 की कीमत सीएनवाई 899, तकरीबन 9,300 रुपये है। फोन 10 अप्रैल से बिक्री के लिए उतारा जाएगा। साथ ही के5 प्ले सीएनवाई 699, तकरीबन 7,200 रुपये में उपलब्ध हो जाएगा। इसकी बिक्री 17 अप्रैल से शुरू होगी।
 

Lenovo K5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला के5 5.7 इंच के एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले से लैस है। 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ इसमें एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। अपर्चर एफ/2.0 है। जुगलबंदी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस होकर आया है। फोन 32 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी।
 

Lenovo K5 Play स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले लेनोवो के5 प्ले में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई  3.7 पर चलता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है, जिसका साथ देता है एड्रेनो 505 जीपीयू। फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम विकल्प के साथ आया है।

लेनोवो के5 प्ले के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का कैमरा। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आया है। 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है। फोन में 3000 एमएच की बैटरी दी गई है।कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर पैनल में दिया गया है। फोन का कुल वज़न 155 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »