Lenovo HT10 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यह है कीमत

Lenovo HT10 Pro नई ईक्यू तकनीक के साथ आता है। यह मोड स्विच करके यूज़र्स को म्युज़िक की विभिन्न फ्रिक्वेंसियों का अनुभव मिलेगा। इस ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में 48 घंटे तक का प्लेबैक टाइम (चार्जिंग केस के बैटरी बैकअप सहित) मिलने का दावा है।

Lenovo HT10 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यह है कीमत

Lenovo HT10 Pro TWS ईयरबड्स की भारत में कीमत 4,499 रुपये होगी

ख़ास बातें
  • Lenovo HT10 Pro में 48 घंटों का बैटरी बैकअप मिलने का दावा है
  • इस ट्रू वायरलेस ईयरफोन में ईक्यू टेक्नोलॉडी दी गई है
  • लेनोवो एचटी10 प्रो की भारत में कीमत 4,499 रुपये होगी
विज्ञापन
Lenovo HT10 Pro TWS Earbuds जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने इस ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को टीज़ किया है और कहा है कि आने वाले ईयरबड्स कम कीमत में बेहतर साउंड के लिए एक नई ईक्यू तकनीक से लैस होंगे। लेनोवो एचटी10 प्रो पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए Lenovo HT10TWS का अपग्रेड वेरिएंट होगा और भारत में इसकी कीमत की जानकारी भी मिल चुकी है। नई ईक्यू तकनीक कम लागत वाले डिवाइस पर दो प्रीसेट इक्विलाइजर फ्रीक्वेंसी लाती है। कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी को अभी तक केवल महंगे डिवाइस पर दिया जाना संभव था।
 

Lenovo HT10 Pro Price in India

Lenovo HT10 Pro की भारत में कीमत 4499 रुपये होगी। कंपनी ने एक टीज़र मेल भेजकर पुष्टि की है कि लेनोवो एचटी10 प्रो ईयरबड्स जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी एक तस्वीर भी साझा की है, जिससे यह पता चलता है कि डिज़ाइन के मामले में एचटी10 प्रो काफी हद तक एचटी10 ईयरबड्स से मेल खाता है। प्रो वेरिएंट कुछ सुधार के साथ आएगा, जिसमें नई ईक्यू तकनीक शामिल है। याद दिला दें कि एचटी10 ईयरबड्स को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 3,999 है।
 

Lenovo HT10 Pro Specifications, Features

नई ईक्यू तकनीक की बात करें तो कंपनी के मुताबिक, यह मोड स्विच करके यूज़र्स को म्युज़िक की विभिन्न फ्रिक्वेंसियों का अनुभव मिलेगा। उदाहरण के लिए, हल्के म्युज़िक में साउंड क्लियर और हल्का होना चाहिए। वहीं, डांस म्युज़िक में भारी बेस पसंद किया जाता है। नई तकनीक दो मोड्स देती है - प्योर म्यूजिक और एक्सट्रा बेस। यूज़र्स को केवल एक बटन दबाकर आसानी से फ्रिक्वेंसी को बदल सकते हैं।

HT10 Pro ट्रू वायलेस ईयरबड्स के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रोफोन, वाटरप्रूफ क्षमताएं और एर्गोनोमिक डिज़ाइन दिया गया है। इसमें 48 घंटे तक का प्लेबैक टाइम (चार्जिंग केस के बैटरी बैकअप सहित) और 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा है। प्रो वेरिएंट क्वालकॉम 3020 चिपसेट के साथ आता है और साथ ही 20 मीटर रेंज के साथ ब्लूटूथ 5 वर्ज़न सपोर्ट करता है। HT10 Pro बेहतर ऑडियो गुणवत्ता के लिए aptX ऑडियो कोडेट का सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »