लेनोवो ए6600, ए6600 प्लस और ए7700 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये से शुरू

लेनोवो ए6600, ए6600 प्लस और ए7700 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारत में तीन नए 4जी स्मार्टफोन ए6600, ए6600 प्लस और ए7700 लॉन्च किए हैं। कंपनी ने बयान जारी करके कहा है कि नए स्मार्टफोन 4जी और वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर से लैस हैं। और उसकी कोशिश त्योहारी सीज़न में ग्राहकों को नए विकल्प देने की है।

कंपनी ने बताया है कि ए6600 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे। इनमें 64-बिट 1.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक 6735पी क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। लेनोवो ए6600 और ए6600 प्लस में एक मात्र अंतर रैम का है। लेनोवो ए6600 में 1 जीबी रैम दिया गया है, जबकि ए6600 प्लस 2 जीबी रैम के साथ आएगा।

इन दोंनों हैंडसेट में 5 इंच के एचडी स्क्रीन मौजूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और साथ में मौजूद है एलईडी फ्लैश। कैमरा ऐप ऑटोमैटिक फेस डिटेक्शन, ऑटोमैटिक सीन डिटेक्शन और ज़ीरो शटर डिले जैसे फ़ीचर से लैस है।

इन डुअल सिम एंड्रॉयड फोन से एचडी वॉयस कॉल करना संभव होगा। दोनों ही हैंडसेट में 2300 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। ये व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने बताया है कि दोनों ही हैंडसेट रिटेल स्टोर में सितंबर महीने के मध्य से उपलब्ध होंगे।

अब बात लेनोवो ए7700 की। इसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। यह 1 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक 6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम से लैस है। कंपनी ने इस हैंडसेट में मैक्सऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस रियर हिस्से में दो रियर स्पीकर दिए हैं।

इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और यह डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2900 एमएएच की बैटरी। यह डुअल सिम हैंडसेट व्हाइट और ब्लैक कलर में वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

लेनोवो ए7700 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। लेनोवो ए7700 की कीमत 8,540 रुपये है और इस महीने के अंत में मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735पी
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735पी
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735पी
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »