लेईको कूल1 स्मार्टफोन 16 अगस्त को होगा लॉन्च

लेईको कूल1 स्मार्टफोन 16 अगस्त को होगा लॉन्च
विज्ञापन
लेईको अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट कूल1 को 16 अगस्त को लॉन्च करेगी। दरअसल, कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। ज्ञात हो कि लेईको कूल1 स्मार्टफोन को लेईको और कूलपैड ने मिलकर बनाया है। यह इवेंट चीन में आयोजित हो रहा है।
 
leeco-cool1-invite

अभी तक कंपनी इस हैंडसेट का मात्र एक टीज़र जारी किया है। यह कूल1 में डुअल-कैमरा सेटअप होने की ओर इशारा करता है। वैसे तो कंपनी ने इस हैंडसेट की किसी और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना की लिस्टिंग से इसके बहुत सारे फ़ीचर सार्वजनिक हो गए हैं।

पता चला है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और फिंगरफ्रिंट सेंसर से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित लेईको ईयूआई स्किन पर चलेगा। इसमें 3500 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी भी मिली है।

कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। वैसे, स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि के लिए भी हमें प्रेस इवेंट का ही इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Leeco, Leeco Cool1, Coolpad
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  2. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  3. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  4. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  5. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  6. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  7. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  8. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  9. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »