• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कूल1 स्मार्टफोन का पहला टीज़र जारी, लेईको और कूलपैड ने मिलकर है बनाया

कूल1 स्मार्टफोन का पहला टीज़र जारी, लेईको और कूलपैड ने मिलकर है बनाया

कूल1 स्मार्टफोन का पहला टीज़र जारी, लेईको और कूलपैड ने मिलकर है बनाया
विज्ञापन
हाल ही में खबर आई थी कि लेईको और कूलपैड साथ मिलकर एक प्रीमियम स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। बता दें कि लेईको अब कूलपैड की सबसे बड़े शेयरधारक कंपनी है। अब इस स्मार्टफोन का पहला आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया गया है।

सोमवार को लेईको और कूलपैड ने चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर इस डिवाइस की पहली तस्वीर पोस्ट की। दोनों कंपनियों ने आने वाले हैंडसेट का नाम कूल1 रखा है। इसके अलावा कूल1 के इस टीज़र से पता चलता है कि इस हैंडसेट में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

खबर है कि कूल1 स्मार्टफोन को अगले हफ्ते 10 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल, कंपनी द्वारा इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। कुछ दिनों पहले इस स्मार्टफोन के रियर की एक तस्वीर के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ था।

पिछले हफ्ते ही चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर इस हैंडसेट की लिस्टिंग हुई थी। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ था। कूल1 में 5.5 इंच क्वाडएचडी टचस्क्रीन स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में 64 जीबी स्टोरेज, रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलौ पर चलेगा। इसमें लेईको का ईयूआई और कूलपैड का कूलयूआई दोनों स्किन मिलेगी और यूज़र अपनी सुविधा के मुताबिक कस्टम इंटरफेस का चुनाव कर सकेंगे। फिलहाल कूल1 की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  4. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  5. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  6. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  7. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  8. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  9. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  10. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »