• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेईको ले 2, ले 2 प्रो और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन आज हो सकते हैं भारत में लॉन्च

लेईको ले 2, ले 2 प्रो और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन आज हो सकते हैं भारत में लॉन्च

लेईको ले 2, ले 2 प्रो और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन आज हो सकते हैं भारत में लॉन्च
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको आज तीन नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लेईको ले 2, ले 2 प्रो और ले मैक्स 2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि इन फोन को अप्रैल महीने में ही चीन में लॉन्च किया गया था। ये तीनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए ले 1, ले प्रो और ले मैक्स के अपग्रेड फोन हैं।

याद दिला दें कि तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी गई है। तीनों फोन वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेंगे।
 
(लेईको ले मैक्स 2 की तस्वीर)
 
ले मैक्स 2 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले है। यह फोन फ्लैगशिप 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है। रैम 6 जीबी है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ले मैक्स 2 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर वाला रियर कैमरा दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दी गई 3100 एमएएच की बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर दिए गए हैं। ले मैक्स 2 स्मार्टफोन 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

लेईको ले 2 में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है। डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ ले 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर ले मैक्स 2 की तरह ही हैं।

ले 2 की कीमत अभी चीन में 200 डॉलर (करीब 13,200 रुपये)  है। ले 2 स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए ले 1 से प्रोसेसर, कैमरा, स्टोरेज और बैटरी के मामले में बेहतर है।

वहीं लेईको ले 2 प्रो में डिस्प्ले, फ्रंट कैमरा, इनबिल्ट स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर ले 2 की तरह ही हैं। हालांकि, इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco Le 2, Le 2 Pro, Le Max 2
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »