ले मैक्स 2 फोन 128 जीबी वेरिएंट में भी मिलेगा, एक और कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जुलाई 2016 12:06 IST
लेईको ने इसी महीने ले 2 और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन भारत में पेश किए थे। भारी मांग के चलते पहली फ्लैश सेल में ही दोनों स्मार्टफोन आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। अपनी दूसरी जेनरेशन के स्मार्टफोन के लिए चीनी कंपनी ने शंघाई में चल रहे एमडब्ल्यूसी इवेंट में एक नया फोर्स गोल्ड कलर वेरिएंट का खुलासा किया है। इसके साथ ही कंपनी ने ले मैक्स 2  स्मार्टफोन का 128 जीबी वेरिएंट भी पेश किया है।

लेईको ने ले 2, ले मैक्स 2 और ले 2 प्रो स्मार्टफोन के लिए नया फोर्स गोल्ड कलर वेरिेएंट लॉन्च करने की घोषणा की है। इससे पहले लेईको स्मार्टफोन सिल्वर, रोज़ गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध थे। इसके अलावा, ले मैक्स 2 अब 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा और इसमें 6 जीबी रैम है। ले मैक्स 2 के इस वेरिएंट को चीनी बाजार में उपलब्ध दूसरे स्मार्टफोन को टक्कर देने के इरादे से पेश किया गया है। 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले ले मैक्स 2 की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) रखी गई है।  

ले मैक्स 2 को इससे पहले 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। दोनों की कीमत क्रमशः 22,999 रुपये और 29,999 रुपये है। फिलहाल 128 जीबी वेरिएंट को एक्सक्लूसिव तौर पर चीन में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ले मैक्स 2 में 5.7 इंच क्वाडएचडी बेजेल लेस 'सुपर रेटिना' डिस्प्ले, 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एक 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3100 एमएएच की बैटरी, और वीओएलटीई के साथ भारत में 4जी एलटीई सपोर्ट मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Force Gold, Le 2, Le 2 Pro, Le Max 2, LeEco, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.