• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 320 घंटे स्टैंडबाय टाइम, 13MP ट्रिपल कैमरा के साथ Lava Yuva Pro बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

5000mAh बैटरी, 320 घंटे स्टैंडबाय टाइम, 13MP ट्रिपल कैमरा के साथ Lava Yuva Pro बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच है और इसमें 10W चार्जिंग फीचर है।

5000mAh बैटरी, 320 घंटे स्टैंडबाय टाइम, 13MP ट्रिपल कैमरा के साथ Lava Yuva Pro बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Lava Yuva Pro को मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और मैटेलिक ग्रे कलर्स में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • डिस्प्ले में कॉरनिंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • यह फोन 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है।
  • फोन में 32GB इनबिल्ट स्टोरेज है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी Lava ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Pro पेश किया है। फोन में MediaTek Helio चिप का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर इसमें मिलता है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच है जो कि 320 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। 

Lava Yuva Pro price in India, availability
Lava Yuva Pro एक बजट स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 7,799 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका 3 जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। फोन को मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और मैटेलिक ग्रे कलर्स में लॉन्च किया गया है। इसे भारत में Lava e-store से खरीदा जा सकता है। 

Lava Yuva Pro specifications
Lava Yuva Pro एक डुअल नैनो सिम फोन है और एंड्रॉयड 12 पर ऑपरेट करता है। इसमें 6.51 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है और पिक्सल डेंसिटी 269 ppi है। डिस्प्ले में कॉरनिंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में MediaTek Helio चिप है। यह फोन 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है जिसके साथ में एलईडी फ्लैश है। कैमरा में एचडीआर, पोर्ट्रेट, ब्यूटी, नाइट, GIF और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स भी हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ स्क्रीन फ्लैश है। फोन में 32GB स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Bluetooth v5, FM रेडियो, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, 3.5mm जैक, GPRS, OTG, और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच है और इसमें 10W चार्जिंग फीचर है। यह 37 घंटे का टॉकटाइम दे सकती है और 320 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। डिवाइस के डाइमेंशन 164.4x75.8x8.9mm और वजन 191 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »