Lava Yuva 3 Pro दो सर्कुलर कैमरा के साथ इस सप्ताह होगा लॉन्च

इसमें बैक पैनल के दाएं कोने पर कुछ उठे हुए रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल पर दो अलग सर्कुलर कैमरा यूनिट हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2023 20:50 IST
ख़ास बातें
  • Lava Yuva 3 Pro 4G को 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Lava Yuva 2 Pro की जगह लेगा
  • इसमें 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

इस स्मार्टफोन के मिडल फ्रेम की दायीं साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है

स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में से एक Lava का Lava Yuva 3 Pro इस सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Lava Yuva 2 Pro की जगह लेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। 

Lava Mobiles ने X पर एक पोस्ट में बताया कि Lava Yuva 3 Pro 4G को 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने एक वीडियो टीजर में इसका डिजाइन दिखाया है। यह स्मार्टफोन गोल्डन कलर में दिख रहा है। इसमें बैक पैनल के दाएं कोने पर कुछ उठे हुए रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल पर दो अलग सर्कुलर कैमरा यूनिट हैं। इसके साथ ही LED फ्लैश यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन के मिडल फ्रेम की दायीं साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है। 

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की टिप्सटर  Mukul Sharma (@stufflistings) ने भी जानकारी दी है। इसके साथ ही इसका डिजाइन भी लीक किया है। इसमें यह स्मार्टफोन गोल्डन, ग्रीन और पर्पल कलर्स में दिख रहा है। इस टिप्सटर का कहना है कि इसका प्राइस 11,000 रुपये से कम हो सकता है। इसमें 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Lava Yuva 3 Pro में Unisoc T606 चिपसेट के साथ 8 GB का RAM और 128 GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

पिछले महीने कंपनी ने Lava Blaze 2 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Lava Blaze 2 5G के 4 GB + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 10,999 रुपये है। इसे Glass Blue, Glass Lavender और Glass Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर का MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है लैस है। इसमें 6 GB LPDDR4X RAM और 128 GB UFS 2.2 स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good battery life
  • Decent main camera performance in daylight
  • Clean software
  • Bad
  • Performance is below par for the segment
  • Stutters across the user interface
  • Dated software version
  • No IP rating
  • Low-quality display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.