• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Yuva 2 Pro फोन 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, Helio G37 SoC के साथ Rs 8 हजार से कम में! यहां से खरीदें

Lava Yuva 2 Pro फोन 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, Helio G37 SoC के साथ Rs 8 हजार से कम में! यहां से खरीदें

लावा युवा 2 प्रो में 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है

Lava Yuva 2 Pro फोन 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, Helio G37 SoC के साथ Rs 8 हजार से कम में! यहां से खरीदें

Photo Credit: Amazon/Lava

Lava Yuva 2 Pro फोन को ग्लास व्हाइट, ग्लास ग्रीन और ग्लास लेवेंडर में पेश किया गया है।

ख़ास बातें
  • इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 5000mAh बैटरी के साथ आता है।
  • यह Android 12 OS के साथ आता है।
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
विज्ञापन
Lava की ओर से फरवरी में पेश किया गया Lava Yuva 2 Pro अब खरीद के लिए उपलब्ध है। Lava Yuva 2 Pro में 6.5 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला एलसीडी डिस्प्ले पैनल है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें MediaTek Helio चिपसेट देखने को मिलता है। फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस जैसे बैटरी, कनेक्टिविटी ऑप्शंस आदि की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Lava Yuva 2 Pro की भारत में कीमत, उपलब्धता

Lava Yuva 2 Pro को कंपनी ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया था। अब यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। Lava Yuva 2 Pro की भारत में कीमत 7,999 रुपये है और फोन को Amazon से खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने की बात कही गई है। इसके अलावा यह हैंडसेट भारत में कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। फोन को ग्लास व्हाइट, ग्लास ग्रीन और ग्लास लेवेंडर में पेश किया गया है।
 

Lava Yuva 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस

लावा युवा 2 प्रो में 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 269ppi पिक्सल डेंसिटी देखने को मिलती है। फोन का रियर पैनल ग्लास के साथ आता है। यह Android 12 OS के साथ आता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा रियर में दिया गया है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। डिवाइस में मीडियाटेक का Helio G37 SoC देखने को मिलता है। जिसके साथ में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की पेअरिंग दी गई है। 

Lava Yuva 2 Pro में वर्चुअल रैम फीचर भी दिया गया है। यह 3GB तक वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। यानि कि हैवी यूसेज में फोन परफॉर्मेंस बरकरार रख सकता है। इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 5000mAh बैटरी के साथ आता है। जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में चार्जिंग के लिए USB टाइप C पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good battery life
  • Decent main camera performance in daylight
  • Clean software
  • कमियां
  • Performance is below par for the segment
  • Stutters across the user interface
  • Dated software version
  • No IP rating
  • Low-quality display
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »