Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!

Lava Virat V1 Pro 5G सेल के दौरान अगर आप बैंक ऑफर लगा देते हैं तो इस फोन 2700 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अगस्त 2026 16:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • फोन 6000mAh की विशाल बैटरी से पैक होकर आता है।
  • फोन 6GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।

Lava Virat V1 Pro 5G फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Lava

Lava Virat V1 Pro 5G सेल का इंतजार कर रहे थे तो इंतजार खत्म होने जा रहा है। फोन की सेल 31 अगस्त यानी कल से शुरू होने वाली है जिसमें अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। सेल में फोन को ऑफर के तहत लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन धांसू फीचर्स के साथ आता है जिसमें इसकी 6GB रैम, और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

Lava Virat V1 Pro 5G मोबाइल की बढ़ती कीमतों के बीच उन चुनिंदा स्मार्टफोन्स में से है जो 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ 15 हजार रुपये से कम की रेंज में आ रहा है। अन्यथा वर्तमान में 4GB रैम वाले हैंडसेट्स भी 20 हजार रुपये की रेंज तक पहुंच चुके हैं। इसलिए Lava Virat V1 Pro 5G इस समय एक सस्ता फोन साबित हो सकता है जिसके खरीदने का यह सुनहरा मौका है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं सेल के टाइम, और ऑफर्स के बारे में। 

Lava Virat V1 Pro 5G Price in India

Lava Virat V1 Pro 5G फोन 6GB रैम, 128GB रैम के साथ आता है जिसके लिए इसकी कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। लेकिन सेल ऑफर में इसे लगभग 3000 रुपये सस्ते में पा सकते हैं। 

Lava Virat V1 Pro 5G Sale Price in India

Lava Virat V1 Pro 5G की सेल भारत में कल, यानी 31 अगस्त से शुरू होने जा रही है। फोन दोपहर 12 बजे से Flipkart पर खरीद के लिए LIVE हो जाएगा। इस दौरान फोन को 2 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका होगा। यानी फोन की प्रभावी कीमत मात्र 13,999 रुपये होगी। 

Advertisement

Lava Virat V1 Pro 5G Sale, Bank Offers

Lava Virat V1 Pro 5G सेल के दौरान अगर आप बैंक ऑफर लगा देते हैं तो इस फोन 2700 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। यानी करीबन 3000 रुपये का डिस्काउंट इस पर पाया जा सकता है। इसके लिए कहा गया है कि Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर फोन 2700 रुपये डिस्काउंट/कैशबैक के साथ मिलेगा। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 13,299 रुपये रह जाती है। ऑफर डिटेल्स के लिए Flipkart विजिट कर सकते हैं।  

Lava Virat V1 Pro 5G Specifications

Lava Virat V1 Pro 5G फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Unisoc T8200 5G चिपसेट मिलता है। जिसे कंपनी ने 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ पेअर किया है। फोन 6GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। यानी 12GB तक रैम सपोर्ट इसमें मिल जाता है। 

Advertisement

फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर ऑपरेट करता है। इसमें AI फीचर्स भी मौजूद हैं। फोन 6000mAh की विशाल बैटरी से पैक होकर आता है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। चार्जिंग के लिए USB-C फीचर है। फोन के साथ कंपनी ने 1 साल तक OS अपग्रेड और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यह ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी से लैस है। फोन को कंपनी ने धूल-पानी से बचाव के लिए IP64 रेट किया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी8200

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.