Lava भारत में 7 जनवरी को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, ट्वीट में लिखा #AbDuniaDekhegi

कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल Lava Mobiles से एक टीज़र वीडियो साझा किया गया है। इस टीज़र वीडियो में लॉन्च इवेंट की तारीख का खुलासा किया गया है, जो कि 7 जनवरी को आयोजित होने वाला है। कंपनी ने इस वीडियो के साथ हैशटैग दिया है "अब दुनिया देखेगी"।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2020 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Lava Mobiles ने ट्विटर पर साझा किया वीडियो
  • टीज़र वीडियो के साथ कंपनी ने दिया हैशटैग "अब दुनिया देखेगी"
  • खबरों की मानें, तो चार फोन लॉन्च कर सकती है कंपनी
Lava जल्द ही चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, पिछले दिनों ही यह खबर सामने आई थी। वहीं, अब खुद कंपनी ने टीज़र वीडियो के जरिए नए स्मार्टफोन लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। लावा कंपनी 7 जनवरी को लॉन्च इवेंट का आयोज़न करने जा रही है, जिसमें कथित रूप से एक से ज्यादा स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Lava BeU को लॉन्च किया था, जो कि खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया था। इसी दिन सामने आया था कि कंपनी इसके अलावा चार अन्य स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल Lava Mobiles से एक टीज़र वीडियो साझा किया गया है। इस टीज़र वीडियो में लॉन्च इवेंट की तारीख का खुलासा किया गया है, जो कि 7 जनवरी को आयोजित होने वाला है। "अब दुनिया देखेगी" #ProudlyIndian।
Advertisement
 

8 सेकेंड की इस वीडियो में लॉन्च इवेंट की तारीख के साथ स्मार्टफोन के किनारे व लोगो देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस वीडियो में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले की भी झलक मिली है। हालांकि, इससे अतिरिक्त इस टीज़र वीडियो में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और न ही यह खुलासा होता है कि 7 जनवरी वाले लॉन्च इवेंट में कितने स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा।
 
जैसे कि हमने बताया कि Lava BeU लॉन्च के दौरान सामने आया था कि कंपनी जल्द ही चार नए लावा स्मार्टफोन बाज़ार में उतारने जा रही है। उस वक्त यह भी बताया गया था कि नए लावा स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच होगी और यह ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी स्मार्ट फिटनेस-ट्रेकिंग बैंड को भी इन नए स्मार्टफोन के साथ लेकर आने की भी तैयारी कर रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava India, Lava International
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.