• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Republic Days Sale 2023 : 26 जनवरी को 26 रुपये में खरीदें वायरलेस बड्स, ये कंपनी दे रही ऑफर

Republic Days Sale 2023 : 26 जनवरी को 26 रुपये में खरीदें वायरलेस बड्स, ये कंपनी दे रही ऑफर

Lava Store और Amazon.in पर 26 जनवरी दोपहर 12 बजे Probuds 21 को स्पेशल सेल में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

Republic Days Sale 2023 : 26 जनवरी को 26 रुपये में खरीदें वायरलेस बड्स, ये कंपनी दे रही ऑफर

Photo Credit: Lava

Lava Probuds 21 में 12mm डायनेमिक ड्राइवर हैं।

ख़ास बातें
  • स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Probuds 21 में 12mm डायनेमिक ड्राइवर हैं।
  • कीमत की बात की जाए तो आमतौर पर Probuds 21 की कीमत 1,299 रुपये है।
  • LAVA ने आज Probuds 21 ट्रू वायरलेस बड्स पर सेल शुरू की है।
विज्ञापन
भारत का गणतंत्र दिवस यानी 'रिपब्‍ल‍िक डे' नजदीक आ रहा है। 26 जनवरी के इस दिन को खास बनाने की तैयारियां अलग-अलग तरीके से की जा रही हैं। इंडियन टेक ब्रैंड लावा (Lava) ने भी कुछ खास प्‍लान किया है। लावा का वियरेबल ब्रैंड है Probuds। इसके Probuds 21 ट्रू वायरलेस बड्स को 26 जनवरी के दिन आकर्षक कीमतों में खरीदा जा सकता है। लावा ने बताया है कि वह Probuds 21 ट्रू वायरलेस बड्स को स्टॉक रहने तक सिर्फ 26 रुपये में बेचेगी। इस ऑफर का लाभ कंपनी के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Lava Store और Amazon.in पर 26 जनवरी दोपहर 12 बजे से लिया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि स्पेशल सेल में कस्‍टमर्स को क्वालिटी साउंड और स्टाइल किफायती दामों में मिलेगा।
 

Probuds 21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Probuds 21 में 12mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं जो कि शानदार साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। बैटरी की बात की जाए तो इन बड्स में 60mAh बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 45 घंटे तक चल सकती है। इनमें एक बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 75ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलता है। सेफ्टी के लिए बड्स में स्टेम डिजाइन के साथ IPX4 रेटिंग दी गई है।

लावा प्रो बड्स 21 में वेक एंड पेयर फीचर मिलता है जो कि यूजर्स को बड्स को स्मार्टफोन के साथ आसानी से और तुरंत कनेक्ट करने में मदद करता है। इसका नॉयज आइसोलेशन फीचर कॉलिंग को बेहतर बनाता है। इसमें वॉयस असिस्टेंट का फीचर भी मिलता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह व्हाइट, ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, सनसेट रेड और ओशन ब्लू समेत कई कलर्स में उपलब्ध है।
 

Probuds 21 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो आमतौर पर Probuds 21 की कीमत 1,299 रुपये है। कंपनी इनके साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है। सेल के दौरान इन ईयरबड्स को सिर्फ 26 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मौके का लाभ उठाने के लिए 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे Amazon या Lava पर क्लिक कर सकते हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
ColourWhite
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »