Lava O2 स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर

Lava O2 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में UNISOC T616 प्रोसेसर दिया गया है।

Lava O2 स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर

Photo Credit: Lava

Lava O2 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Lava O2 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन है।
  • Lava O2 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava O2 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Lava ने भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर Lava O2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मॉडल को बजट कीमत के साथ प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। नया फोन Lava Blaze Curve के लॉन्च के कुछ ही हफ्ते बाद आया है। आइए Lava O2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava O2 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Lava O2 की कीमत 8,499 रुपये है। हालांकि, ब्रांड 500 रुपये की छूट भी दे रहा है, जिससे प्रभावी कीमत घटकर मात्र 7,999 रुपये रह गई है। फोन की पहली बिक्री 27 मार्च से शुरू होगी और फोन खासतौर पर Amazon और Lava की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। Lava O2 मैजेस्टिक पर्पल, रॉयल गोल्ड और इंपीरियल ग्रीन जैसे कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Lava O2 के स्पेसिफिकेशंस


Lava O2 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में UNISOC T616 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि इस चिपसेट के साथ Lava O2 इस सेगमेंट का सबसे तेज फोन बनता है। इस स्मार्टफोन में स्लीक ग्लास डिजाइन के साथ एजी ग्लास बैक है जो इसको प्रीमियम बनाते हैं।

इसमें 8GB वर्चुअल रैम एक्सटेंड और 512GB तक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाई जा सकती है। कैमरा सेटअप के लिए रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स में ड्यूल सिम, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »