लावा केकेटी अल्ट्रा+ यूनियन फीचर फोन 22 भाषाओं को करेगा सपोर्ट, कीमत 1,500 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2016 10:51 IST
भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने मंगलवार को 22 भाषाओँ को सपोर्ट करने वाला नया फीचर फोन लॉन्च किया। 1,500 रुपये की कीमत वाले इस फीचर फोन को लावा ने केकेटी अल्ट्रा+ यूनियन नाम दिया है।

कंपनी का दावा है कि भारत में इतनी भाषाओं के सपोर्ट के साथ इस कीमत में लॉन्च होने वाला यह पहला फीचर फोन है। लावा के अनुसार इस फोन को डिजिटल इंडिया अभियान के तहत बनाया गया है।
Advertisement

लावा केकेटी अल्ट्रा+ यूनियन असमी, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकड़ी, मैथिली, मणिपुरी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलगू और उर्दू समेत 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह फीचर फोन अंग्रेजी भाषा सपोर्ट के साथ भी आता है। यूजर सभी 23 भाषाओं में संदेश भेज और प्राप्त कर सकेंगे।
 

एक फीचर फोन के तौर पर लावा केकेटी अल्ट्रा+ यूनियन में 2.4 इंच डिस्प्ले और 32 एमबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में वीजीए रियर कैमरा है। 1750 एमएएच बैटरी के 18 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इस फीचर फोन में डुइल चार्जिंग सपोर्ट भी है जिसे लेकर लावा ने कहा है कि फोन को एक पतले पिन वाले और यूएसबी चार्जर दोनों से चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

डुअल सिम सपोर्ट के अलावा फोन में ब्लूटूथ, वाययरलेस एफएम रेडियो, एक ऑडियो/वीडियो प्लेयर और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इसके अलावा लावा केकेटी अल्ट्रा+ यूनियन में हैंड फ्री मोड और ऑटो रीडायल होने की बात भी कंपनी ने कही है। फीचर फोन ब्लैक और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

लावा केकेटी अल्ट्रा+ यूनियन देश भर के रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी के साथ आता है। फोन के साथ आने वाली बैटरी, हेडसेट और चार्जर की भी छह महीने की वारंटी है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.