Lava Bold N2 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में जल्द होगा लॉन्च

आगामी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। Lava Bold N2 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 17:47 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया होगा
  • Lava Bold N2 में मेटल का फ्रेम हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन को सिल्वर और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम हो सकता है

Photo Credit: Lava

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Lava Bold N2 में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Lava Bold N1 की जगह लेगा। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Lava Bold N2 के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस माइक्रोसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर के विकल्पों का टीजर दिया गया है। हालांकि, Lava Bold N2 के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा आइलैंड के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट दिख रही है। Lava Bold N2 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम हो सकता है। इसमें Lava की ब्रांडिंग नीचे बायीं ओर है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। 

इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है। Lava Bold N2 को सिल्वर और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Lava Bold N1 में 6.75 इंच डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc 9863A का इस्तेमाल किया गया है। Lava Bold N1 को आइवरी और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Lava Bold N1 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM है और इसे वर्चुल तरीके से 4 GB तक बढ़ाया जा सकता है। हाल ही में Lava Blaze Duo 3 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के  सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा है। Lava Blaze Duo 3 में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इस कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े सर्कुलर कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हैं और इनके साथ एक LED फ्लैश है।  पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के बजट सेगमेंट में Lava की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.