Lava Blaze 2 Pro 8GB RAM, ट्रिपल कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन का प्राइस 9,999 रुपये है। इसे Thunder Black, Swag Blue और Cool Green कलर्स में खरीदा जा सकता है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, अपडेटेड: 11 सितंबर 2023 14:04 IST
ख़ास बातें
  • डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है
  • इसे Thunder Black, Swag Blue और Cool Green कलर्स में खरीदा जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 दिया गया है

डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है

देश की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava ने Blaze 2 Pro को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस और प्राइस की जानकारी मिली है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी है जो 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे तीन कलर्स और 8 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके RAM को इनबिल्ट स्टोरेज के इस्तेमाल से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन का प्राइस 9,999 रुपये है। इसे Thunder Black, Swag Blue और Cool Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 दिया गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी बिक्री की तिथि और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Lava Blaze 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले 2.5 D कर्व्ड स्क्रीन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720 × 1,600 पिक्सल का है। इसमें डिस्प्ले के ऊपर सेंटर में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc T616 प्रोसेसर 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ है। इसकी स्टोरेज कैपेसिटी को एक माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके RAM को मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से वर्चुअल तरीके से 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डुअल सेंसर्स हैं। Lava Blaze 2 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm का हेडफोन जैक दिए गए हैं। इसका आकार 163 mm x 75.2 mm x 8.5 mm और वजन लगभग 190 ग्राम का है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में Lava की बिक्री बढ़ी है। कम प्राइस वाले सेगमेंट में कंपनी के स्मार्टफोन्स की मजबूत डिमांड है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.