64MP कैमरा, 8GB रैम और 90Hz डिस्प्ले के साथ Lava Agni 5G भारत में लॉन्च, ये है कीमत...

Lava Agni 5G की कीमत भारत में 19,999 रुपये सेट की गई है, जो कि फोन के सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन की सेल Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से 18 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 नवंबर 2021 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Lava Agni 5G की सेल 19 नवंबर से शुरू होगी
  • लावा अग्नि 5जी में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है
Lava Agni 5G को भारत में आज मंगलवार को भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava International के पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। लावा अग्नि 5जी फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। अन्य फीचर्स में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 जीबी रैम और 10 प्रीलोडिड कैमरा फीचर्स शामिल हैं। लावा अग्नि 5जी की टक्कर मार्केट में Realme 8s 5G, Moto G 5G और Samsung Galaxy M32 5G जैसे फोन से होने वाली है।
 

Lava Agni 5G price in India, availability

Lava Agni 5G की कीमत भारत में 19,999 रुपये सेट की गई है, जो कि फोन के सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन की सेल Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से 18 नवंबर से शुरू होगी। हालांकि, इच्छुक ग्राहक अमेज़न और लावा ई-स्टोर के जरिए आज से ही इस फोन के लिए अपनी प्री-बुकिंग करा सकते हैं। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को लावा अग्नि 5जी खरीदने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा और अंत में उन्हें 2,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा।
Advertisement
 

Lava Agni 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) लावा अग्नि 5जी स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.78 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए लावा अग्नि 5जी स्मार्टफोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया है। रियर कैमरे में आपको एआई मोड, सुपर नाइट और प्रो मोड समेत कई प्रीलोडेड कैमरा मोड भी मिलेंगे।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन की स्टोरेज 128 जीबी की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट शामिल है। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन की बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 90 मिनट से भी कम समय में चार्ज हो जाता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate
  • Stock Android
  • Capable processor
  • 30W fast charging
  • Bad
  • Cameras need improvement
  • Lacks video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.