• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • देसी कंपनी ला रही धांसू Lava Agni 2 5G स्मार्टफोन, Dimensity 7050 चिपसेट के साथ देगा चीनी कंपनियों को टक्कर

देसी कंपनी ला रही धांसू Lava Agni 2 5G स्मार्टफोन, Dimensity 7050 चिपसेट के साथ देगा चीनी कंपनियों को टक्कर

Lava Agni 2 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

देसी कंपनी ला रही धांसू Lava Agni 2 5G स्मार्टफोन, Dimensity 7050 चिपसेट के साथ देगा चीनी कंपनियों को टक्कर

Photo Credit: Lava

Lava Agni 5G में 6.78 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 2 5G लेकर आ रही है।
  • Lava Agni 2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Lava Agni 2 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी।
विज्ञापन
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 2 5G लेकर आ रही है। कंपनी ने ऑफिशियली यह खुलासा किया है कि वह अपने आगामी फोन Agni 2 5G में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, ब्रांड पहले ही फोन के आगमन को लेकर टीजर जारी कर चुका है। यहां हम आपको आगामी Lava Agni 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Lava Agni 2 5G की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो लीक के मुताबिक, Lava Agni 2 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी।
 

Lava Agni 2 5G के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lava Agni 2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले होगी। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। आगामी Lava स्मार्टफोन ट्विटर पोस्ट के अनुसार, ऑक्टा कोर Dimensity 7050 SoC से लैस होगा। यह एक पावर एफिशिएंट स्मार्टफोन होगा, जिसमें ड्यूल 5G सिम का सपोर्ट मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

Lava Agni 5G
Lava Agni 5G में 6.78 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz refresh rate
  • Stock Android
  • Capable processor
  • 30W fast charging
  • कमियां
  • Cameras need improvement
  • Lacks video stabilisation
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »