Lava A93 बजट स्मार्टफोन में है 3000 एमएएच बैटरी, जानें सारी ख़ूबियां

लावा ने मंगलवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन लावा ए93 लॉन्च कर दिया। 7,999 रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन में एक एचडी डिस्प्ले और 3000 एमएएच की बैटरी है। इस कीमत के साथ, स्मार्टफोन की टक्कर रेडमी 4, मोटो सी प्लस और हाल ही में लॉन्च हुए इनफोकस टर्बो 5 से होगी। हालांकि नए लावा ए93 में एक बड़े फ़ीचर 4जी वीओएलटीई सपोर्ट की कमी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2017 15:54 IST
ख़ास बातें
  • 7,999 रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की है
  • नए लावा ए93 में एक बड़े फ़ीचर 4जी वीओएलटीई सपोर्ट की कमी है
  • स्मार्टफोन में एक 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है
लावा ने मंगलवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन लावा ए93 लॉन्च कर दिया। 7,999 रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन में एक एचडी डिस्प्ले और 3000 एमएएच की बैटरी है। इस कीमत के साथ, स्मार्टफोन की टक्कर रेडमी 4, मोटो सी प्लस और हाल ही में लॉन्च हुए इनफोकस टर्बो 5 से होगी। हालांकि नए लावा ए93 में एक बड़े फ़ीचर 4जी वीओएलटीई सपोर्ट की कमी है।

डुअल सिम स्मार्टफोन लावा ए93 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 5.5 इंच एचडी (720x1280) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में एक 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, लेकिन स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिज़ाइन की बात करें तो, स्मार्टफोन के रियर पर एक स्पीकर ग्रिल और कैमरा मॉड्यूल है। जबकि हैंडसेट के ऊपर व नीचे की तरफ़ एंटीना लाइन दी गईं हैं। फोन के दांयीं तरफ़ पावर और वॉल्यूम कंट्रोल बटन है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, लावा ए93 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, यूएसबी 2.0, एफएम और 3जी जैसे फ़ीचर हैं। लावा ए93 का 4जी सपोर्ट ना करना एक निराशाजनक है। इस फोन में एक 3000 एमएएच की बैटरी है जिसका डाइमेंशन 145x72.2x8.85 मिलीमीटर और वज़न 152 ग्राम है।

7,999 रुपये की कीमत वाला लावा ए93 स्पेसिफिकेशन के मामले में आकर्षित तो करता है लेकिन शाओमी और मोटोरोला जैसे स्मार्टफोन डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में ज़्यादा बेहतर हैं। इन कंपनियों के फोन में इसी कीमत पर 4जी वीओएलटीई सपोर्ट भी मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  3. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  4. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  7. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  8. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  9. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  10. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.