लावा ने लॉन्च किए दो किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन

लावा ने लॉन्च किए दो किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • लावा ए50 की कीमत 3,999 रुपये है
  • लावा ए55 हैंडसेट 4,399 रुपये में मिलेगा
  • ये स्मार्टफोन 3जी नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करते
विज्ञापन
लावा मोबाइल्स ने भारत में दो बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लावा ए50 की कीमत 3,999 रुपये है और लावा ए55 हैंडसेट 4,399 रुपये में मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि ये स्मार्टफोन 3जी नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करते। दोनों ही डिवाइस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हैंडसेट ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध होंगे।

दोनों ही स्मार्टफोन के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। हालांकि, लावा ए55 में 1 जीबी रैम है जबकि ए50 में 512 एमबी का रैम है। दोनों ही डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं, यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे। लावा ए50 और ए55 में 4 इंच के डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है। इनमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे की बात करें तो लावा ए50 और ए55 में 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। इनके साथ भी फ्लैश भी दिए गए हैं। फ्रंट में वीजीए कैमरे हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में 1550 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 2जी कनेक्टिविटी में 9 घंटे तक का टॉक टाइम देगी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 2.1, ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। लावा ए50 और ए55 के डाइमेंशन 123x63.4x9.65 मिलीमीटर है और दोनों के डिज़ाइन भी लगभग एक जैसे हैं।

याद रहे कि लावा ने अपने एक्स50+ हैंडसेट को पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »