एंड्रॉयड डिवाइस ऐसे बन सकता है आपका असिस्टेंट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जुलाई 2016 15:56 IST
क्या आपको लगता है कि आप चीजों को भूल जाते हैं? या फिर आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है? लेकिन एक स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको हर चीज, बात या इवेंट को याद रखने की जरूरत नहीं होती। आज स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है और कई बार यह हमारे असिस्टेंट के तौर पर काम करता है।  

आपको अपने फोन में किसी खास ऐप को डाउनलोड करने या कोई नए फीचर को एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको पांच ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आपको हर चीज को याद रखने के लिए दिमाग पर जोर डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका मोबाइल आपको आसानी से ये बातें याद दिलाएगा।
Advertisement

1) एक तस्वीर लें
चीजों का याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें तस्वीर में कैद कर लेना। और यह सबसे आसान भी है। इसके लिए ना तो आपको कोई ऐप डाउनलोड करना है और ना ही किसी तरह की जानकारी को टाइप करना है। केवल अपने फोन कैमरा खोलें और तस्वीर ले डालें।
Advertisement

जैसे अगर आप किसी इवेंट में हैं और कोई नंबर देखते हैं तो उसे याद करने की जगह उसकी तस्वीर क्लिक कर लें। या फिर किसी रेसिपी के इन्ग्रीडेंट तस्वीर में कैद कर आप उन्हें बाद में जरूरत पड़ने पर जब चाहें तब देख सकते हैं।

सबसे खास बात कि अगर आपके पास ड्रॉपबॉक्स, गूगल ड्राइव, माइक्रोसॉफ्ट वनड्राइव या कोई क्लाउड सर्विस है तो आप इन तस्वीरों को किसी भी डिवाइस पर एक्सेस कर सकते हैं।
Advertisement
 

2) रिमाइंडर सेट करें
Advertisement
क्या आप हमेशा अपनी दोस्त, बहन, बॉस, बुआ, चाची या भाई का जन्मदिन, एनिवर्सरी या कोई खास दिन भूल जाते हैं? फिर मोबाइल में रिमाइंडर सेट करना आपके सबसे का फीचर है। एक अलार्म की तरह आप अपने मोबाइल फोन में रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।

अपने फोन में रिमाइंडर सेट करने के अलावा आप गूगल सर्विस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गूगल कैलेंडर में भी आप किसी इवेंट के बारे में रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और गूगल खुद आपको इवेंट के बारे में याद दिला देगा।
Advertisement
 

3) एक नोट लिख लें
अपने फोन या टैबलेट को आप एक पेपरलेस नोटपैड के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने फोन में पहले से इंस्टॉल आए 'गूगल कीप' जैसे नोट ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं और उन चीजों के बारे लिख सकते हैं जिन्हें आप याद रखना चाहते हैं।

आप अपनी डायरी की तरह कभी भी अपने इन नोट को देख सकते हैं। और आपको पुराने नोट डिलीट करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि आपके पास स्मार्टफोन है जिसमें स्टोरेज की शायद ही दिक्कत हो। आपकी व्यस्त जिंदगी में चीजों को याद रखने का यह एक सबसे बेहतर तरीका हो सकता है।
 
 

4) खुद को ईमेल करें
जी हां, आप खुद को भी ईमेल भेज सकते हैं और इससे आपका मैसेज खोएगा भी नहीं। हमने खुद इस तरीके को कई बार इस्तेमाल किया है। खुद को मेल भजेने पर भी आपको उसी तरह नोटिफिकेशन मिलेगा जैसे किसी और व्यक्ति के भेजने पर। जैसे कि अगर आपके पास कई सारे यूज़रनेम और पासवर्ड है तो आप एक लिस्ट बनाकर उन्हें खुद ईमेल कर सकते हैं। ये ईमेल और पासवर्ड आप जब चाहें जहां चाहें मेल से एक्सेस कर सकते हैं। आप इस मेल को या तो अपने इनबॉक्स में इनरीड रख सकते हैं या फिर किसी दूसरे फोल्डर में भी भेज सकते हैं।

लोग इस तरीके का इस्तेमाल काफी लंबे समय से कर रहे हैं शायद तबसे जब शायद स्मार्टफोन थे भी नहीं।


5) एक टू-डू लिस्ट रखें
शायद आपको हर दिन यह याद रखने की जरूरत होती है कि आपको दिन भर में क्या-क्या करना है। लेकिन, अब चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि आपका स्मार्टफोन आपको इससे भी छुटाकारा दिलाता है। कई सारे ऐसे ऐप हैं जो आपके दिनभर के काम को आपकी इच्छानुसार व्यवस्थित कर देंगे। आप इन ऐप में एक सामान्य और स्पष्ट लिस्ट तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप हर टास्क के लिए टैग क्रिएट कर सकते हैं, लेबल लगा सकते हैं और कलर अप्लाई करने के साथ बैकग्राउंड इनफॉर्मेशन भी सेट कर सकते हैं।

अगर आपकी जरूरत छोटी सी है तो गूगल कीप या फिर आपके फोन का डिफॉल्ट नोट ऐप आपके निश्चित तौर पर बेहद काम आ सकते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा व्यस्त हैं तो एवरनोट, टूडूलिस्ट जैसे कई दूसरे ऐप भी इस काम को बखूबी करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android device, Google Keep, Google, Email
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.