कार्बन क्वात्रो एल55 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च, वीआर हेडसेट के साथ कीमत 9,990 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जुलाई 2016 09:42 IST
कार्बन ने क्वात्रो एल55 एचडी स्मार्टफोन बुधवार को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसी हफ्ते इस स्मार्टफोन को वेबसाइट पर लिस्ट किया था। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाले इस हैंडसेट की कीमत 9,990 रुपये रखी गई है और यह एक वीआर हेडसेट के साथ आता है।

कार्बन क्वात्रो एल55 एचडी में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल)  आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह एक डुअल सिम हैंडसैट है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। गौरतलब है कि कार्बन क्वात्रो एल55 एचडी स्मार्टफोन वॉयस ओवर एलटीई से लैस कंपनी का तीसरा हैंडसेट है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2700 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं।

याद रहे कि कार्बन ने इस महीने ही अपने 4जी बजट स्मार्टफोन ऑरा पावर को लॉन्च किया था। ऑरा पावर स्मार्टफोन की कीमत 5,990 रुपये है और यह फोन शैंपेन व आर्क-ब्लू-शैंपेन कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  2. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  2. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  3. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  4. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  6. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  7. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  8. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  10. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.