कार्बन ऑरा पावर 4जी स्मार्टफोन में है 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत

कार्बन ऑरा पावर 4जी स्मार्टफोन में है 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत
विज्ञापन
कार्बन ने अपना नया 4जी बजट स्मार्टफोन ऑरा पावर लॉन्च कर दिया है। ऑरा पावर स्मार्टफोन की कीमत 5,990 रुपये है और यह फोन शैंपेन व आर्क-ब्लू-शैंपेन कलर में उपलब्ध होगा। इस फोन को कीमत व स्पेसिफिकेशन के साथ कार्बन की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

कार्बन ऑरा पावर में 5 इंच का (854 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला एफडहब्ल्यूवीजीए कैपेसिटिव डिस्प्ले है। फोन में 1य0 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले कार्बन के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। कैमरे में जियो टैगिंग, फेस डिटेक्शन और पैनोरमा जैसे मोड मौज़ूद हैं। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है।

कार्बन ऑरा पावर एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में 4000 एमएएच की लीथियम-आयन नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। जिसके 2जी नेटवर्क पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम और 1200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।  कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस/एज़ और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, ग्रेविटी और जायरो सेंसर भी दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , karbonn, karbonn mobile, karbonn smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  2. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  3. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  4. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  5. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  6. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  7. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  8. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  9. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  10. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »