कार्बन क्वात्रो एल55 एचडी स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

कार्बन क्वात्रो एल55 एचडी स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट
विज्ञापन
स्थानीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने अपनी क्वात्रो सीरीज का नया हैंडसेट पेश किया है। कार्बन क्वात्रो एल55 एचडी को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इसकी कीमत और उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों अपने नए स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।

कार्बन क्वात्रो एल55 एचडी में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल)  आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह एक डुअल सिम हैंडसैट है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। गौरतलब है कि कार्बन क्वात्रो एल55 एचडी स्मार्टफोन वॉयस ओवर एलटीई से लैस कंपनी का तीसरा हैंडसेट है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2700 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं।

याद रहे कि कार्बन ने इस महीने ही अपने 4जी बजट स्मार्टफोन ऑरा पावर को लॉन्च किया था। ऑरा पावर स्मार्टफोन की कीमत 5,990 रुपये है और यह फोन शैंपेन व आर्क-ब्लू-शैंपेन कलर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »