Karbonn K9 Smart Grand लॉन्च, कीमत 5,300 रुपये से कम

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने भारत में अपनी के9 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन के9 स्मार्ट ग्रैंड लॉन्च कर दिया है। कार्बन के9 स्मार्ट ग्रैंड की कीमत 5,290 रुपये है।

Karbonn K9 Smart Grand लॉन्च, कीमत 5,300 रुपये से कम
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने भारत में अपनी के9 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन के9 स्मार्ट ग्रैंड लॉन्च कर दिया है। कार्बन के9 स्मार्ट ग्रैंड की कीमत 5,290 रुपये है। के9 स्मार्ट ग्रैंड डिवाइस ब्लैक और शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा जो प्रीमियम मैटेलिक ब्लैक पैनल के साथ आता है।

कार्बन के9 स्मार्ट ग्रैंड में 5.2 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में एक 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

बात करें कैमरे की तो के9 स्मार्ट ग्रैंड में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे में पैनोरमा और फेस डिटेक्शन जैसे मोड दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल कैमरा है और कंपनी ने बेहतर सेल्फी के लिए फेसब्यूटी फ़ीचर इनबिल्ट है। स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

कार्बन के9 स्मार्ट ग्रैंड एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 240 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »