Karbonn K9 Music 4G लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन ने अपनी के सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कार्बन के9 म्यूज़िक 4जी को कंपनी ने ख़ासतौर पर संगीत के शौकीन लोगों के लिए पेश किया है। Karbonn K9 Music 4G को 4,999 रुपये के दाम में उतारा गया है।

Karbonn K9 Music 4G लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • कार्बन के9 म्यूज़िक 4जी की कीमत 4,999 रुपये है
  • इस फोन दो स्पीकर दिए गए हैं
  • स्मार्टफोन में 2200 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन ने अपनी के सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कार्बन के9 म्यूज़िक 4जी को कंपनी ने ख़ासतौर पर संगीत के शौकीन लोगों के लिए पेश किया है। Karbonn K9 Music 4G को 4,999 रुपये के दाम में उतारा गया है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर है फोन में दो स्पीकर दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन खरीदने पर कार्बन ग्राहकों को सावन ऐप के लिए तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। यह स्मार्टफोन ब्लू और शैंपेन कलर में आता है।

कार्बन के9 म्यूज़िक 4जी में एक 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एक 1.3 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, के9 म्यूज़िक 4जी में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। जबकि एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा पैनोरमा, कॉन्टीन्युअस, फेस ब्यूटी और फेस डिटेक्शन जैसे कई मोड से लैस है। कार्बन का यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। हैंडसेट में कार्बन ने ऐप बाज़ार दिया है जिससे लेटेस्ट ऐप खोज़ने और डाउनलोड करने में मदद मिलेगी।

फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद है 2200 एमएएच की बैटरी। बैटरी के 2जी नेटवर्क पर 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी मौज़ूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »