5 मेगापिक्सल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन Karbonn Aura लॉन्च

5 मेगापिक्सल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन Karbonn Aura लॉन्च
विज्ञापन
कार्बन (Karbonn) ने बुधवार को ऑरा (Aura) स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसकी कीमत 4,990 रुपये रखी गई है। यह बज़ट स्मार्टफोन नामी रिटेल स्टोर पर  उपलब्ध है।

कार्बन ऑरा (Karbonn Aura) एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट में 5 इंच का IPS डिस्प्ले है और यह 1.2GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) के साथ आएगा, जिसके साथ होगा 512MB का रैम (RAM)।

हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, साथ में है 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। Aura स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Karbonn Aura में 3G, GPS, वाई-फाई 802.11 b/g/n, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 फीचर हैं।  हैंडसेट में 2000mAh की बैटरी है।

गौरतलब है कि कंपनी ने अप्रैल महीने में अल्फा ए120 (Alfa A120) स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसकी कीमत 4,590 रुपये है। इस स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन Karbonn Aura के जैसे ही हैं। Alfa A120 में Aura हैंडसेट में ज्यादा बेहतर बैटरी और प्रोसेसर हैं, वहीं Aura इनबिल्ट स्टोरेज और फ्रंट कैमरा के मामले में आगे है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »