कार्बन ऑरा पावर 4जी प्लस में है 4000 एमएएच बैटरी, कीमत 5,800 रुपये से कम

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन ने अपना नया स्मार्टफोन ऑरा पावर 4जी प्लस लॉन्च किया है। कार्बन ऑरा पावर 4जी प्लस को 5,790 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह ग्रे व शैंपेन कलर में मिलेगा।

कार्बन ऑरा पावर 4जी प्लस में है 4000 एमएएच बैटरी, कीमत 5,800 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • कार्बन ऑरा पावर 4जी प्लस को 5,790 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • कार्बन के इस हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी
  • यह किफायती फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन ने अपना नया स्मार्टफोन ऑरा पावर 4जी प्लस लॉन्च किया है। कार्बन ऑरा पावर 4जी प्लस को 5,790 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह ग्रे व शैंपेन कलर में मिलेगा। कार्बन के इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत बैटरी है जो इसके नाम से ही प्रतीत होता है। कार्बन के इस हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा यह किफायती फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इस तरह से यह आज की तारीख में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर चलने वाला सबसे सस्ता हैंडसेट बन गया है।

कार्बन ऑरा पावर 4जी प्लस में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी जुगलबंदी 1 जीबी रैम से होगी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है ऐसे में यूज़र को माइक्रोएसडी कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी ही। 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।

कार्बन के इस हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए भी 5 मेगापिक्सल सेंसर है। इसके साथ भी एक एलईडी फ्लैश दिया गया है। हमने आपको पहले ही बताया है कि इसकी अहम खासियतों में से एक 4000 एमएएच की बैटरी है। दावा किया गया है कि यह 400 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 16 घंटे तक का टॉक टाइम देगी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0 और जीपीएस शामिल हैं।

याद रहे कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही ऑरा सीरीज़ का एक और हैंडसेट ऑरा 4जी लॉन्च किया था। कार्बन ऑरा 4जी 5 इंच के एचडी डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। कार्बन ऑरा 4जी में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट कके लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »