Jio Phone में है क्वालकॉम 205 मोबाइल प्लेटफॉर्म

रिलायंस जियो ने अपना पहला 4जी वीओएलटीई फोन- जियो फोन पिछले हफ्ते लॉन्च कर दिया। कंपनी ने लॉन्च के समय जियो फोन के कुछ ख़ास फ़ीचर का खुलासा किया, लेकिन इसके सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा ना तो स्टेज और ना ही वेबसाइट पर किया गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जुलाई 2017 11:20 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन में क्वालकॉम का 205 मोबाइल प्लेटफॉर्म है
  • स्प्रेडट्रम ने भी जियो फोन के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है
  • जियो फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है
रिलायंस जियो ने अपना पहला 4जी वीओएलटीई फोन- जियो फोन पिछले हफ्ते लॉन्च कर दिया। कंपनी ने लॉन्च के समय जियो फोन के कुछ ख़ास फ़ीचर का खुलासा किया, लेकिन इसके सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा ना तो स्टेज और ना ही वेबसाइट पर किया गया। लेकिन अब क्वालकॉम इंडिया ने ट्वीट कर पुष्टि कर दी है कि फोन में इसका लेटेस्ट 205 मोबाइल प्लेटफॉर्म है जो 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल कोर प्रोससर है और इसमें वीओएलटीई के लिए इंटीग्रेटेड एक्स5 एलटीई ग्लोबल मोड मॉडम है और यह मल्टीमोड डुअल सिम सपोर्ट करता है।

( Jio Phone 'इंडिया का स्मार्टफोन' लॉन्च, 'मुफ्त' मिलने वाले फोन के सभी ऑफर जानें )
Advertisement

क्वालकॉम ने ट्वीट कर कहा, ''नए जियो फोन के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी पर हमें खुशी है। जियो फोन में हमारा 205 मोबाइल प्लेटफॉर्म है।'' इसके अलावा, स्प्रेडट्रम ने जियो के साथ अपनी साझेदारी का भी ऐलान किया। इसलिए जियो फोन की कुछ यूनिट में स्प्रेडट्रम प्रोसेसर होगा। स्प्रेडट्रम ने ट्वीट कर कहा, ''जियो फोन के साथ भारत को डिजिटल बनाया जा रहा है। जियो फोन यूज़र के लिए डिजिटल फ्रीडम का हिस्सा बनने पर स्प्रेडट्रम को गर्व है।''

चिप का ऐलान करते हए क्वालकॉम ने बताया कि कंपनी ने ओईएम, ओडीएम और ऑपरेट जैसे बॉर्क्स, सीकेटी, फ्लेक्स, एफआईएच/मेगाफोन, हाईपैड, हुईये, माइक्रोमैक्स, रिलायंस जियो, टीसीएल, टीसीएम, यूनिस्कोप और वाईरॉयल/फीक्सन के साथ साझेदारी की है। याद दिला दें कि लावा 4जी कनेक्ट एम1 पहला वीओएलटीई फ़ीचर फोन था जिसमें क्वाड कोर स्प्रेडट्रम एसपी9820ए प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement

 

जियो फोन के फ़ीचर

बता दें कि, जियोफोन में एक 2.4 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन, न्यूमेरिक कीपैड, 4 नेविगेशन बटन, माइक्रोएसडी स्लॉट, रियर कैमरा, टॉर्च लाइट, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। फोन में 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 512 एमबी रैम है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा व वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन वॉयस कमांड भी सपोर्ट करता है। इस फोन में रिलायंस जियो के जियो म्यूज़िक, जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। कंपनी ने आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए एनएफसी सपोर्ट और यूपीआई के जरिए टैप-एंड-पे पेमेंट और क्रेडिट व डेबिट कार्ड को लिंक कर पाएंगे।
Advertisement

( Jio Phone के लिए 'बेहद किफ़ायती' प्लान का हुआ ऐलान, जानें  )
 

जियो फोन की उपलब्धता और कीमत

जियो फोन के लिए ग्राहक को कोई कीमत नहीं चुकानी होगी यानी फोन की प्रभावी कीमत शून्य होगी। फोन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 1,500 रुपये लिए जाएंगे जो तीन साल बाद ग्राहक को वापस मिल जाएंगे। जियोफोन के लिए बीटा टेस्टिंग 15 अगस्त से शुरू होगी। जबकि माय जियो ऐप और जियो रिटेलर के जरिए यह फोन 24 अगस्त से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। सितंबर से फोन को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। जियो फोन एक टीवी-केबल एक्सेसरी के जरिए किसी भी तरह के टीवी से कनेक्ट किया जा सकेगा। यानी फोन के कंटेट को बड़े स्क्रीन पर देखने की सुविधा भी होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Phone, Reliance Jio, Jio 4G

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.