• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4जी वीओएलटीई से लैस भारत का पहला फ़ीचर फोन लॉन्च, रिलायंस जियो के साथ करेगा काम

4जी वीओएलटीई से लैस भारत का पहला फ़ीचर फोन लॉन्च, रिलायंस जियो के साथ करेगा काम

4जी वीओएलटीई से लैस भारत का पहला फ़ीचर फोन लॉन्च, रिलायंस जियो के साथ करेगा काम
ख़ास बातें
  • लावा 4जी कनेक्ट एम1 की कीमत 3,333 रुपये है
  • यह फोन वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर को सपोर्ट करेगा
  • लावा के इस फ़ीचर फोन की बैटरी 1750 एमएएच की है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने नया फ़ीचर फोन लावा 4जी कनेक्ट एम1 लॉन्च किया है। इस फ़ीचर फोन में 4जी कनेक्टिविटी मौज़ूद है जो कि नाम से साफ है। मज़ेदार बात यह है कि यह वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर को सपोर्ट करेगा, यानी आप इसमें रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल कर सकेंगे। दावा किया गया है कि 4जी और वीओएलटीई के साथ आने वाला यह भारत का पहला फ़ीचर फोन है। लावा 4जी कनेक्ट एम1 की कीमत 3,333 रुपये है।  

याद रहे कि बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि रिलायंस जियो भी अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए करीब 1,500 रुपये का फ़ीचर फोन पेश करने के बारे में विचार कर रही है। इस बीच लावा मोबाइल्स ने ऐसा ही एक प्रोडक्ट पेश कर दिया है।

लावा 4जी कनेक्ट एम1 फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है। कंपनी ने इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम दिया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में वीजीए कैमरा भी है जिससे आप ज़रूरत के वक्त पर कुछ तस्वीरें भी ले सकेंगे।

लावा के इस फ़ीचर फोन की बैटरी 1750 एमएएच की है। 4जी वीओएलटीई के अलावा कनेक्टिविटी फ़ीचर में वायरलेस एफएम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल हैं। 4जी के अलावा लावा का यह फोन 2जी वॉयस कॉलिंग और एज कनेक्टिविटी के साथ आता है। कंपनी ने बताया है कि लावा 4जी कनेक्ट एम1 फ़ीचर फोन में फेसबुक लाइट और मैसेजिंग एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे। हैंडसेट में पॉलीकारबोनेट बॉडी है।

लावा इंटरनेशनल के प्रोडक्ट हेड गौरव निगम ने लॉन्च पर कहा, "लावा में हमारी कोशिश प्रोडक्ट के साथ नए प्रयोग करने की होती है। लावा 4जी कनेक्ट एम1 इसी का नतीज़ा है। इस स्मार्ट फ़ीचर फोन के लॉन्च के साथ अब किफायती हैंडसेट पसंद करने वाले ग्राहक भी डिजिटल कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ में डिजिटल ट्रांजेक्शन भी कर सकेंगे। इन यूज़र के पास इंटरनेट का भी एक्सेस होगा और सबसे मज़ेदार बात यह कि कीमत भी बहुत ज़्यादा नहीं है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »