Jio Phone के बारे में हर जानकारीः कीमत, प्लान और बुकिंग

Jio Phone के लॉन्च का ऐलान करते हुए अंबानी ने बताया कि भारत की अधिकतर जनसंख्या के पास स्मार्टफोन नहीं है और इसीलिए ये लोग 4जी जियो नेटवर्क एक्सेस करने में सक्षम नहीं हैं। Jio Phone को ऐसे ही ग्राहकों के लिए बनाया गया है, और चूंकि यह एक किफ़ायती 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन है जो 'स्मार्ट' ऐप के साथ आता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 अगस्त 2017 13:04 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने अपना बहु-प्रतीक्षित जियो फोन लॉन्च कर दिया
  • फोन के लिए 1,500 रुपये जमा करे होंगे, जो 3 साल बाद वापस मिल जाएंगे
  • फोन में वॉयस कमांड, जियो ऐप व एनएफसी जैसे फ़ीचर मिलेंगे
शुक्रवार को 40वीं रिलायंस इंडस्ट्रीज़ एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आखिरकार बहु-प्रतीक्षित जियो फ़ीचर फोन, जियो फोन लॉन्च कर दिया। Jio Phone फोन लंबे समय से चर्चा में रहा है, लेकिन अब आखिरकार महीनों के अनुमान के बाद इसे पेश कर दिया गया है। Jio Phone के लॉन्च का ऐलान करते हुए अंबानी ने बताया कि भारत की अधिकतर जनसंख्या के पास स्मार्टफोन नहीं है और इसीलिए ये लोग 4G Jio नेटवर्क एक्सेस करने में सक्षम नहीं हैं। Jio Phone को ऐसे ही ग्राहकों के लिए बनाया गया है, और यह एक किफ़ायती 4G VOLTE फ़ीचर फोन है जो 'स्मार्ट' ऐप के साथ आता है। Reliance Jio Phone एक सिम वाला फोन है और यह सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा।


Advertisement
( Jio Phone खरीदना चाहते हैं? ये रहा प्री-बुक करने का तरीका  )

जियो फोन की कीमत और फ़ीचर
Advertisement
एजीएम में अंबानी ने जियो फोन को 'इंडिया का इंटेलिजेंट स्मार्टफोन' बताया जो एक तरह से मुफ्त ही मिलेगा। हालांकि, इसके लिए 1,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर देने होंगे जो तीन साल बाद वापस मिल जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस फोन में कई सारे मज़ेदार फ़ीचर हैं।

इसके अलावा, जियो फोन में सभी जियो ऐप- जियो म्यूज़िक, जियो सिनेमा भी मिलेंगे। इसके अलावा फोन के प्रीपेड प्लान में इन ऐप के एक्सेस के लिए बंडल ऑफर हैं, यानी आप एक फ़ीचर फोन में भी स्ट्रीमिंग सर्विस का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा फोन दूसरे ऐप जैसे फेसबुक भी सपोर्ट करता है। जियो फोन 22 भारतीय भाषाओं और वॉयस कमांड सपोर्ट करता है। आप वॉयस कमांड के जरिए मैसेज, कॉल, सर्च कर सकते हैं।
Advertisement

Jio Phone 'इंडिया का स्मार्टफोन' लॉन्च, 'मुफ्त' मिलने वाले फोन के सभी ऑफर जानें )

इसके अलावा एक और ख़ास फ़ीचर-  एनएफसी सपोर्ट भी इस फोन में मिलेगा। जिससे यूज़र यूपीआई के जरिइए अपने लिंक किए गए बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकेंगे या फिर डेबिट कार्ड की जगह पीओएस मशीन से भुगतान कर पाएंगे। हालांकि यह फ़ीचर बाद में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए मिलेगाा जबकि हार्डवेयर पहले ही मौज़ूद है।
Advertisement
 

जियो फोन प्लान
जियो फोन के लिए दो तरह के प्रीपेड प्लान पेश किए गए हैं जिसके जरिए साइन अप किया जा सकता है। दोनों पैक की वैधता एक महीने है और इनमें अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉल व एसएमएस ऑफर शामिल हैं। 153 रुपये (500 एमबी तक हर रोज डेटा) व 309 रुपये वाले प्लान देखने में एक जैसे हैं लेकिन इनमें एक फर्क है। 309 रुपये वाले प्लान के साथ, यूज़र अपने जियो फोन को टीवी केबल एक्सेसरी के जरिए अपने टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे, ताकि आप अपने परिवार के साथ मिलकर जियो सर्विस का मज़ा ले सकें।
Advertisement

( Jio Phone के लिए 'बेहद किफ़ायती' प्लान का हुआ ऐलान, जानें  )

अंबानी ने एजीएम में कहा कि जो यूज़र प्रति माह वाला प्लान नहीं लेना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी ने डेटा के लिए कम समय वाले दो टॉप अप पेश किए हैं। इन टॉप अप के लिए भी कोई लिमिट नहीं बताई गई है। दो दिन के लिए यूज़र को 24 रुपये जबकि एक हफ्ते के लिए 54 रुपये खर्च करने होंगे।

गौर करने वाली बात है कि ये प्लान जियो फोन यूज़र के लिए एक्सक्लूसिव हैं और इन्हें दूसरे जियो यूज़र सब्सक्राइब नहीं कर सकते।

(Jio Phone मिलेगा मुफ्त, जानें पांच बड़ी बातें )

जियो फोन को बुक करने का तरीका
जियो फोन को 15 अगस्त से बीटा प्रोग्राम के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और 24 अगस्त से इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक फोन को 1 सितंबर से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर खरीद सकेंगे। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो का लक्ष्य हर सप्ताह 50 लाख जियो फोन उपलब्ध कराने का है।

रिलायंस जियो के आंकड़े
फोन लॉन्च करने के अलावा, अंबानी ने रिलयंस जियो की वृद्ध को लेकर भी कुछ जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जियो के पास अब 125 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं, जिनमें से 100 मिलियन (10 करोड़) पेड सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने आगे बताया कि जियो यूज़र हर रोज 250 करोड़ मिनट से ज़्यादा वॉयस और वीडियो कॉल करते हैं। और हर महीने 165 करोड़ घंटे हाई स्पीड वीडियो देखे में खर्च करते हैं जबकि हर महीने 125 करोड़ गीगाबाइट्स डेटा ख़पत होती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.