Jio Phone पर मिलेगी Kumbh Mela 2019 से जुड़ी हर अहम जानकारी

Reliance Jio ने श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में होने वाले Kumbh Mela 2019 के लिए 'कुंभ जियो फोन' की पेशकश की है।

Jio Phone पर मिलेगी Kumbh Mela 2019 से जुड़ी हर अहम जानकारी

Jio Phone पर मिलेगी Kumbh Mela 2019 से जुड़ी हर अहम जानकारी

ख़ास बातें
  • Kumbh Mela 2019 से जुड़ी जानकारी मिलेगी जियो फोन पर
  • 501 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है Jio Phone
  • स्पेशल हेल्पलाइन नंबर भी होगा उपलब्ध
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रयागराज में होने वाले Kumbh Mela 2019 के लिए Kumbh Jio Phone नेतृत्व की पेशकश की है। 'कुंभ जियो फोन' के माध्यम से आपको आगामी कुंभ मेला 2019 से संबंधित हर छोटी-बड़ी अहम जानकारी आसानी से मिलेगी। रिलांयस जियो के मुताबिक, श्रद्धालु सर्विस सेक्शन में स्पेशल ट्रेन व बस, रूट मैप्स समेत कई अन्य जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।  

Kumbh Mela 2019 में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की स्थिति में यदि आपका कोई रिश्तेदार या अपना अलग हो जाता है तो ऐसे में 'कुंभ जियो फोन' आपकी सहायता करेगा। फैमिली लोकेटर, खोया-पाया सर्विस और कुंभ डिवोशनल कटेंट जैसे खास फीचर्स को भी इसमें जोड़ा गया है। रेल व बस टिकट बुकिंग की जानकारी और अपडेट के साथ इस बात की भी जानकारी मिलेगी कि किस दिन-कौन सा स्नान है।

Reliance Jio ने सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह सुविधा मौजूदा और नए सभी Jio Phone यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। जियो फोन पर सवालों के जवाब देने के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर ‘1991' को भी उपलब्ध कराया जाएगा। जियो फोन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला 4 जी फीचर फोन है क्योंकि इस दाम में यह कई फीचर्स से लैस है। कंपनी ने कहा कि 501 रुपये (रिफंडेबल सिक्यॉरिटी) की प्रभावी कीमत पर जियो फोन आसानी से उपलब्ध है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी 2 जी/3 जी या 4 जी फोन को एक्सचेंज कर आप नए Jio Phone को खरीद सकते हैं। साथ ही 594 रुपये का रीचार्ज भी कराना होगा। इसके बाद यूजर को 6 महीनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा दी जाएगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kumbh Mela 2019, Reliance Jio, Kumbh Jio Phone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »