Jio Phone की बुकिंग दिवाली के बाद फिर हो सकती है शुरू

ख़बर है कि रिलायंस जियो फोन के लिए प्री-बुकिंग दिवाली के बाद एक बार फिर शुरू होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अगस्त में बुक हुईं करीब 60 लाख यूनिट की डिलिवरी पूरी होने के बाद कंपनी एक बार फिर प्री-बुकिंग लेना शुरू कर देगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 12:44 IST
ख़बर है कि रिलायंस Jio Phone के लिए प्री-बुकिंग दिवाली के बाद एक बार फिर शुरू होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अगस्त में बुक हुईं करीब 60 लाख यूनिट की डिलिवरी पूरी होने के बाद कंपनी एक बार फिर बुकिंग लेना शुरू कर देगी। इससे पहले ख़बर आई थी कि जियो का उद्देश्य दिवाली तक पहले चरण में बुक हुईं सभी यूनिट की डिलिवरी करना है। बता दें कि इस साल दिवाली 19 अक्टूबर को है। एक रिलायंस रिटेल चैनल पार्टनर ने पीटीआई को बताया कि जियो फोन की प्री-बुकिंग दिवाली के बाद शुरू होगी यानी अक्टूबर के आख़िर या नवंबर के पहले सप्ताह से। बहरहाल, अभी तक किसी तारीख़ की जानकारी नहीं दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने लिखा है, ''जियो फोन की प्री-बुकिंग दोबारा शुरू होने पर हम आपको सूचित करेंगे।''


बता दें कि 24 अगस्त को आम जनता के लिए पहली बार जियो 4जी फ़ीचर फोन की बुकिंग खुलने पर करीब 60 लाख जियो फोन बुक हुए थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्ट मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि यूज़र के लिए 4जी फोन की प्रभावी कीमत शून्य होगी। लेकिन किसी तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए 1,500 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट जमा कराना होगा जो कि 36 महीने बाद वापस मिल जाएगा। लेकिन उस समय यह खुलासा नहीं किया गया था कि जियो फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3 साल तक फोन को इस्तेमाल करने के दौरान हर साल 1,500 रुपये का रीचार्ज करना होगा। कुछ दिनों पहले कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि अगर ग्राहक 3 साल के अंदर जियो फोन वापस करते हैं तो 1,500 रुपये चुकाने होंगे।

(यह भी पढ़ें: जियो फोन (Jio Phone) का रिव्यू)

जरूरी शर्तों में लिखा गया है, ''जियो फोन को लगातार इस्तेमाल करते रहने के लिए यूज़र को रिलायंस जियो या किसी आधिकारिक रिटेलर से हर साल कम से कम 1,500 रुपये का रीचार्ज कराना होगा और ऐसा फोन मिलने के लगातार तीन साल तक करना होगा।''

इसे इस तरह समझें कि, आप अगले तीन साल में जियो फोन पर 4,500 रुपये से ज़्यादा खर्च करेंगे, तो हैंडसेट मिलने के लिए डिपॉज़िट के तौर पर जमा कराए गए 1,500 रुपये का अमाउंट कंपनी आपको वापस दे देगी। लेकिन इतना ही नहीं, जो लोग 1 साल में कम से कम 1,500 रुपये का रीचार्ज कराने में असफल रहते हैं तो रिलायंस जियो के पास हैंडसेट वापस लेने का अधिकार सुरक्षित होगा। इसके अलावा, रिलायंस जियो का कहना है कि ऐसे ग्राहकों को कंपनी को अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ेगा।
Advertisement

रिलायंस रिटेल ने नवरात्रि के दिनों में जियो फोन की डिलिवरी छोटे शहरों में शुरू कर दी। चैनल पार्टनर ने कहा, ''शनिवार से बड़े शहरों में भी फोन की डिलिवरी शुरू हो गई। और दिवाली के आसपास डिलिवरी पूरी करने का लक्ष्य है।''
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone Availability, Mobiles, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.