Jio Phone के लिए 'बेहद किफ़ायती' प्लान का हुआ ऐलान, जानें

जियो फोन को शुक्रवार को रिलायंस एजीएम में लॉन्च कर दिया गया। फोन लॉन्च करने के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कम कीमत वाले टैरिफ़ प्लान का ऐलान भी कर दिया। इस फ़ीचर फोन को 'इंडिया का स्मार्टफोन' बताया जा रहा है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 जुलाई 2017 21:49 IST
जियो फोन को शुक्रवार को रिलायंस एजीएम में लॉन्च कर दिया गया। फोन लॉन्च करने के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कम कीमत वाले टैरिफ़ प्लान का ऐलान भी कर दिया। इस फ़ीचर फोन को 'इंडिया का स्मार्टफोन' बताया जा रहा है। भारत में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए रिलायंस जियो द्वारा इस फोन को लॉन्च किए जाने की प्रतीक्षा सबको बहुत समय से थी।

(Jio Phone मिलेगा मुफ्त, जानें पांच बड़ी बातें )

अंबानी ने कहा कि, जियो फोन के लिए वॉयस कॉल हमेशा मुफ्त रहेगी। पिछले साल लॉन्च हुई जियो के 125 मिलियन 4जी ग्राहकों के लिए लाइफटाइम वॉयस कॉलिंग मुफ्त है। इसके अलावा एसएमएस भी मुफ्त रहेंगे। वहीं डेटा को भी बेहद किफ़ायती दाम में ऑफर किया जाएगा। 15 अगस्त से जियो फोन सब्सक्राइबर को 'अनलिमिटेड फास्ट इंटरनेट डेटा' (हर रोज 500 एमबी हाई स्पीड डेटा) के लिए 153 रुपये महीने का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।


( Jio Phone 'इंडिया का स्मार्टफोन' लॉन्च, 'मुफ्त' मिलने वाले फोन के सभी ऑफर जानें )

इसके अलावा दो टॉप अप भी हैं- दो दिन की वैधता के साथ डेटा इस्तेमाल के लिए 24 रुपये और एक हफ्ते के लिए 54 रुपये का पैक है। जियोफोन यूज़र जिन्हें सीमित समय के लिए या अतिरिक्त डेटा की जरूरत है वे इनका फ़ायदा ले सकते हैं।
Advertisement

कंपनी ने जियो फोन टीवी-केबल एक्सेसरी का भी ऐलान किया है। इस एक्सेसरी के जरिए जियोफोन यूज़र, जियो प्राइम सर्विस जैसे मूवीज़, म्यूज़िक, लाइव टीवी को अपने टीवी के बड़े स्क्रीन पर देख पाएंगे। यह केबल मॉर्डन और सीआरटी टेलीविज़न दोनों पर काम करेगा। जियो धन धना धन प्लान के सब्सक्राइबर को इस सेवा का फ़ायदा लेने के लिए 309 रुपये प्रतिमाह देने होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Reliance Jio, India Ka Sm, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.