Jio Phone 2 को आज फिर खरीदने का मौका

Reliance Jio के किफायती 4जी फीचर फोन Jio Phone 2 की तीसरी फ्लैश आज होगी। जियो फोन 2 की फ्लैश सेल रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Jio Phone 2 को आज फिर खरीदने का मौका
ख़ास बातें
  • 5-7 दिनों के भीतर होगी Jio Phone 2 की डिलीवरी
  • डुअल सिम (नैनो) वाला है जियो फोन 2
  • Jio Phone 2 में मिलेगा गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन और व्हाट्सऐप सपोर्ट
विज्ञापन
Reliance Jio के किफायती 4जी फीचर फोन Jio Phone 2 की तीसरी फ्लैश आज होगी। जियो फोन 2 की फ्लैश सेल रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Jio Phone का अपग्रेड वर्जन है जियो फोन 2। Jio Phone 2 में क्वर्टी कीपैड, डुअल सिम कार्ड सपोर्ट और बड़ी डिस्प्ले है। पिछली दो सेल की तरह इस बार भी उम्मीद है कि जियो फोन 2 को खरीदने वालों ग्राहकों की संख्या ज्यादा हो सकती है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वह 12 बजे से पहले कंपनी की वेबसाइट को चेक करते रहें और सेल शुरू होते ही फोन को कार्ट में डाल लें। जियो फोन 2 का स्टॉक सीमित है, यही कारण है कि इस फीचर फोन को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि फ्लैश सेल में Jio Phone 2 खरीदने वाले ग्राहकों को 5-7 दिनों के भीतर हैंडसेट डिलीवर कर दिया जाएगा। अगर आप भी हैंडसेट खरीदना चाहते हैं तो वेबसाइट को बार-बार रिलोड करते रहें। Jio Phone 2 में आपको गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन और व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलेगा।

Jio Phone 2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन
रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक में Jio Phone 2 की भारत में कीमत के बार में घोषणा की गई थी। भारत में जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। Jio Phone की तरह Jio Phone 2 के प्लान भी 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के होंगे। अगर आप जियो फोन 2 को खरीद नहीं पाते तो आप कंपनी के पहले फीचर फोन Jio Phone को खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 1,500 रुपये (रिफंडेबल) है। पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करने पर आप जियो फोन को केवल 501 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहकों को हैंडसेट खरीदते समय 594 रुपये का रिचार्ज भी कराना होगा। रिचार्ज कराने पर आपको 90 जीबी 4 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स को एक्सेस कर पाएंगे।

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »