Jio Phone 2 की दूसरी सेल आज दोपहर 12 बजे जियो की वेबसाइट पर

Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये से शुरू होती है। लेकिन इस हैंडसेट के साथ कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2018 10:29 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है
  • Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये से शुरू होती है
  • Jio Phone 2 में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है
Jio Phone 2 गुरुवार को दूसरी बार सेल के लिए भारत में उपलब्ध होगा। इस सेल में भी जियो फोन 2 को सीमित संख्या में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। आज होने वाली Jio Phone 2 की फ्लैश सेल करीब दो हफ्ते के अंतराल के बाद हो रही है। पहली सेल चंद मिनटों में ही खत्म हो गई थी। इस दौरान कई यूज़र को ‘Page under maintenance’ का मैसेज मिला। मांग को देखते हुए जियो फोन 2 की आज की सेल में कुछ ऐसे ही स्थिति बने रहने का अंदेशा है। अगर आपको यह फोन खरीदने की चाहत है तो सेल शुरू होने के कुछ मिनट पहले ही Jio.com वेबसाइट पर फोन को कार्ट में जोड़ने की कोशिश करें। क्या पता आप फोन खरीदने में सफल रहें। Jio Phone 2 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। यह दो सिम स्लॉट के साथ आता है। एक में जियो का सिम इस्तेमाल किया जा सकता है और दूसरे में किसी और कंपनी का सिम इस्तेमाल करना संभव है।
 

Jio Phone 2 की भारत में कीमत

Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये से शुरू होती है। लेकिन इस हैंडसेट के साथ कोई रिफंड नहीं मिलेगा। खरीदने के 5-7 दिन के अंदर हैंडसेट को ग्राहकों के पास भेज दिया जाएगा। इस फोन को खरीदने वाले ग्राहक 49, 99 और 153 रुपये वाले प्लान में से चुन सकते हैं।
 

Jio Phone 2 स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।

बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था। अब जियो फोन में यूज़र यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का भी मज़ा ले पाएंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.