Jio 5G स्‍मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

JioPhone 5G में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है।

Jio 5G स्‍मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

JioPhone 5G : अपकमिंग फोन का कथित फर्मवेयर डेटा इसके कोड नेम और मॉडल नंबर की जानकारी भी देता है।

ख़ास बातें
  • हैंडसेट का कोड नेम 'गंगा' है। इसका मॉडल नंबर LS1654QB5 है
  • इसे LYF के सहयोग से लॉन्च किया जा सकता है
  • फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
JioPhone 5G स्‍मार्टफोन के लॉन्च की तारीख अभी तक कन्‍फर्म नहीं की गई है लेकिन इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन सामने आने लगे हैं। एक नए लीक में बताया गया है कि अपकमिंग JioPhone 5G को स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इसमें 4GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होगा। यह 5G फोन Android 12 पर चल सकता है और इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है। JioPhone 5G में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है। अपकमिंग फोन का कथित फर्मवेयर डेटा इसके कोड नेम और मॉडल नंबर की जानकारी भी देता है। रिलायंस पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि वह एक बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए Google के साथ काम कर रही है। देश में 5जी कनेक्टिविटी को डिप्‍लॉय करने के लिए कंपनी 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान कर चुकी है। 

Kuba Wojciechowski (@Za_Raczke) ने 91Mobiles के साथ मिलकर JioPhone 5G की कथित फर्मवेयर डिटेल्‍स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हैंडसेट का कोड नेम 'गंगा' है। इसका मॉडल नंबर LS1654QB5 है। इसे LYF के सहयोग से लॉन्च किया जा सकता है और Jio Phone True 5G moniker नाम से मार्केट में उतारा जा सकता है।
 

JioPhone 5G के अनुमान‍ित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग JioPhone 5G स्‍मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 पर चलेगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले होगा। यह स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसे 4GB LPPDDR4X रैम और 32GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। 

बताया गया है कि JioPhone 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और ब्लूटूथ v5.1 होने की बात कही गई है। यह Google Mobile Services और Jio ऐप्स के साथ प्री-लोडेड आएगा।

Jio के नए 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्‍मीद है कहा जाता है कि यह 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रिलायंस ने हाल ही में कन्‍फर्म किया था कि वह एक बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए Google के साथ काम कर रही है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की लेटेस्‍ट रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन की कीमत 8 हजार से 12 हजार रुपये के बीच हो सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »