• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Jio Google का सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन दिवाली से पहले हो सकता है लॉन्च, कीमत भी हुई लीक

Jio-Google का सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन दिवाली से पहले हो सकता है लॉन्च, कीमत भी हुई लीक

रिपोर्ट के अनुसार, Reliance Jio और Google की साझेदारी में तैयार सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन को इस साल दिवाली से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, फोन रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्तर से गुज़र चुका है और फिलहाल यह मैन्युफैक्टरिंग यूनिट की टेस्टिंग स्टेज पर है।

Jio-Google का सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन दिवाली से पहले हो सकता है लॉन्च, कीमत भी हुई लीक
ख़ास बातें
  • Reliance Jio स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग आने वाले महीनो में हो सकती है शुरू
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्तर से गुज़र चुका है फोन
  • गूगल इस फोन के लिए सॉफ्टवेयर को ऑप्टिमाइज़ करेगा
विज्ञापन
Reliance Jio के सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन पिछले एक साल से सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो रिलायंस जियो और गूगल के यह सस्ते एंड्रॉयड फोन भारत में दिवाली से पहले लॉन्च कर दिया जाएंगे। बता दें, अब-तक Jio टेलीकॉम कंपनी के तौर पर बड़ी-बड़ी कंपनियों को पछाड़ती आई थी, लेकिन अब कंपनी फीचर फोन के बाद बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को मात देने के मकसद से सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लेकर आने के लिए तैयार हो रही है। बता दें, जियो ने पिछले साल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाने के लिए गूगल के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। पहले कहा जा रहा था कि यह स्मार्टफोन दिसंबर 2020 तक लॉन्च कर दिए जाएंगे, हालांकि इससे अब-तक पर्दा नहीं उठाया गया है। जिसकी एक वजह कोरोना वायरस महामारी हो सकती है।

ETTech की लेटेस्ट रिपोर्ट में मामले से जुड़े शख्स का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Reliance Jio और Google की साझेदारी में तैयार सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन को इस साल दिवाली से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, फोन रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्तर से गुज़र चुका है और फिलहाल यह Wingtech Mobiles, Dixon Technologies, UTL Neolyncs और Flextronics Technologies की मैन्युफैक्टरिंग यूनिट की टेस्टिंग स्टेज पर है।

आपको बता दें, कहा जा रहा है कि इस फोन की कीमत $50 (लगभग 3,639 रुपये) हो सकती है। इसके अलावा, फोन भले ही दिवाली से पहले लॉन्च किया जाएगा, लेकिन लॉन्चिंग से पहले फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी जिसको लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्री-बुकिंग भारत में आने वाले महीनों में शुरू हो सकती है।

खबरों की मानें, तो गूगल इस फोन के लिए सॉफ्टवेयर को ऑप्टिमाइज़ करेगा जबकि Chinese Original Design Manufacturer (ODM) Wingtech का काम होगा इसके हार्डवेयर को डिज़ाइन करना जबकि अन्य वेंडर्स इस डिवाइस को असेंबल करेंगे।

गौरतलब है कि पहले माना जा रहा था कि रिलायंस जियो साल 2020 के अंत तक या फिर 2021 की शुरुआत तक 10 करोड़ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह लेटेस्ट लीक कितनी सच साबित होती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Jio smartphones, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  2. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  3. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  4. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  5. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  6. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  7. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
  8. iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
  9. Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह
  10. क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »