iVoomi i1 और i1s स्मार्टफोन नए अवतार में, जानें इनके बारे में

चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आईवूमि ने हाल ही में अपनी आई सीरीज़ के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किे थे। अब कंपनी ने अपने आईवूमि आई1 और आईवूमि आई1एस स्मार्टफोन के लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दोनों फोन के मैट रेड वेरिएंट को सोमवार को लॉन्च कर दिया।

iVoomi i1 और i1s स्मार्टफोन नए अवतार में, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • नया मैट रेड लिमिटेड एडिशन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • आई1 और आई1एस भारत में 10 जनवरी को लॉन्च हुए थे
  • इन हैंडसेट में फुल व्यू डिस्प्ले व दो रियर कैमरे हैं
विज्ञापन
चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आईवूमि ने हाल ही में अपनी आई सीरीज़ के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किे थे। अब कंपनी ने अपने आईवूमि आई1 और आईवूमि आई1एस स्मार्टफोन के लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दोनों फोन के मैट रेड वेरिएंट को सोमवार को लॉन्च कर दिया। आईवूमी आई1 और आई1एस हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं।

iVOOMi i1 और iVOOMi i1s के लिमिटेड एडिशन मैट रेड के लिए फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल का आयोजन किया जाएगा। यह सेल 16 जनवरी, मंगलवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इससे पहले कंपनी ने दावा किया था आई1 और आई1एस पहली सेल में कुछ मिनट में ही सोल्ड आउट हो गए थे। नए मैट रेड लिमिटेड एडिशन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल फोन वाले ही हैं। iVoomi i1 की कीमत 5,999 रुपये और iVoomi i1s की कीमत 7,499 रुपये है।
 

आईवूमि आई1 और आईवूमि आई1एस  के स्पेसिफिकेशन

आईवूमी आई1 और आई1एस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रैम व स्टोरेज को छोड़कर दोनों में कोई और फर्क नहीं है। आई1 को 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज जबकि आई1एस को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। बाकी सभी स्पेसिफिकेशन दोनों हैंडसेट में एक जैसे हैं।

आईवूमी आई1 और आई1एस में 5.45 इंच  (640x1280 पिक्सल) एचडी इनफिनिटी एज डिस्प्ले है जिसकाआस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यानी आपको फोन में पतले किनारे वाले बड़े डिस्प्ले का मज़ा मिलेगा। इन दोनों में 13 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके 6737 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए 720 एमपी1 दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं। आईवूमी के इन दोनों फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। दोनों स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करते हैं।

कैमरे की बात करें तो आईवूमी आई1 और आई1एस में  फ्लैश व ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। आईवूमी के ये दोनों डिवाइस ज़ेड ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड कलर में मिलेंगे। दोनों स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, जीपीआरएस, वाई-फाई 801.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इन फोन में जी-सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। डाइमेंशन 70.8x151x9.35 और वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Sluggish fingerprint scanner
  • Low-resolution display
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन640x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन640x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »