itel Zeno 10 एंड्रॉयड 14 और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 5699 रुपये से शुरू

itel ने भारत में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन बाजार में itel Zeno 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

itel Zeno 10 एंड्रॉयड 14 और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 5699 रुपये से शुरू

Photo Credit: itel

itel Zeno 10 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • itel Zeno 10 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • itel Zeno 10 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • itel Zeno 10 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
itel ने भारत में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन बाजार में itel Zeno 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। आईटेल का नया स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर काम करता है। इसमें एक पावरफुल ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको itel Zeno 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel Zeno 10 Price


itel Zeno 10 के 3GB वेरिएंट की कीमत 5,699 रुपये और 4GB वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर (बैंक ऑफर सहित) उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन फैंटम क्रिस्टल और ओपल पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


itel Zeno 10 Specifications

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो itel Zeno 10 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 3GB (3GB + 5GB*) और 4GB (4GB + 8GB*) RAM दी गई है, वहीं 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए itel इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा कि “Zeno 10 स्मार्टफोन का लॉन्च आईटेल के इनोवेशन की दिशा में बड़ा कदम है। भारत में Zeno सीरीज का लॉन्च, जेनिथ ऑफ डिजाइन, एलिवेट एक्सपीरियंस, न्यूंहेस्ड कंट्रोल और ऑप्टिमाइज आउटपुट देने के लिए तैयार है। जेनो 10 स्मार्टफोन से शुरुआत करते हुए हमारा लक्ष्य हमारे यूजर्स के लिए कनेक्टिविटी का अवसर प्रदान करना है। ऑनलाइन-फर्स्ट विजन अपनाकर और अमेजन के साथ साझेदारी करके हम नेकस्ट जनरेशन की टेक्नोलॉजी को डिजिटल लवर्स यूजर्स के करीब ला रहे हैं। ई-कॉमर्स के जरिए उपलब्ध एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड जेनो 10 स्मार्टफोन नया अनुभव देने वाला है।”

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »