Itel ने भारत में लॉन्च किए 2 स्मार्टफोन, कीमत 5,799 रुपये से शुरू

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Itel मोबाइल ने भारत में मंगलवार को 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। इनके नाम हैं Itel S42, A44 और A44 Pro; एस42 इनमें से प्रीमियम है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 20 मार्च 2018 16:08 IST
ख़ास बातें
  • आईटेल मोबाइल ने भारत में मंगलवार को 3 नए स्मार्टफोन से उठाया पर्दा
  • आईटेल एस42, ए44 और ए44 प्रो। एस42 स्मार्टफोन लॉन्च
  • एक स्मार्टफोन के लॉन्च को कंपनी ने कुछ दिन के लिए टाला
चीनी स्मार्टफोन निर्माता Itel मोबाइल ने भारत में मंगलवार को 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। इनके नाम हैं Itel S42, A44 और A44 Pro; एस42 इनमें से प्रीमियम है। तीनों ही स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। तीनों की बिक्री ऑफलाइन होगी। आईटेल का कहना है कि इनमें से ए44 प्रो से पर्दा बाद में उठाया जाएगा। इस फोन की कीमत बाद में बताई जाएगी।
 

Itel S42, A44, A44 प्रो की भारत में कीमत

आईटेल एस42 की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। यह भारतीय बाज़ार में ब्लैक और शैंपेन रंग वेरिएंट में उपलब्ध करवाया जाएगा। आईटेल ए44 की कीमत 5,799 रुपये है। यह भी शैंपेन, रोज़ गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। दोनों के साथ सुरक्षा कवर भी दिया जाएगा।
Advertisement
 

Itel S42 स्पेसिफिकेशन

 
डुअल सिम वाला आईटेल एस42 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.65 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा मौज़ूद है। साथ ही स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें एड्रेनो 308 जीपीयू के साथ-साथ 3 जीबी के रैम दिए गए हैं।

आईटेल एस42 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। साथ ही पीडीएएफ और फ्लैश भी दिया गया है। 13 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस कैमरा पहले कैमरे के साथ जुगलबंदी करता है। फोन में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाने की सुविधा उपलब्ध है। फोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।
Advertisement

अन्य कनेक्टिविटी के विकल्पों में शामिल है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और हेडफोन जैक दिए गए हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियेंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच क्षमता वाली। दावा किया गया है कि बैटरी के दम पर फोन 21.5 घंटे का टॉकटाइम देगी। साथ ही 400 घंटे स्टैंड बाय का वादा भी कंपनी ने किया है।
 

Itel A44 स्पेसिफिकेशन

आईटेल ए44
Advertisement

डुअल सिम वाला आईटेल ए44 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले मौज़ूद है। फोन में क्वाड कोर प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 1 जीबी रैम। फोन के फ्रंट और बैक में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्लैश दोनों तरफ दिए गए हैं। रियर कैमरा एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज फोन में दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया भी जा सकता है।

कंपनी ने इसमें बाइक मोड, फेस अनलॉक और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सेंसर की उपलब्धता इसमें भी पिछले फोन जैसी ही है। हैंडसेट को पावर देती है 2400 एमएएच की बैटरी।
Advertisement
 

Itel A44 Pro स्पेसिफिकेशन

आईटेल ए44 Pro

आईटेल ए44 प्रो के स्पेसिफिकेशन लगभग ए44 जैसे हैं। फर्क इसमें दी गई 5.45 इंच वाली एचडी प्लस स्क्रीन का है। रैम 2 जीबी हैं। स्टोरेज 16 जीबी का है। ए44 प्रो में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। अपर्चर एफ/2.0 है। इसमें भी फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्लैश दोनों तरफ है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Android security patches up to date
  • Vibrant screen
  • Good value for money
  • Bad
  • Unreliable face recognition
  • Only available offline
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.65 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.