itel भारत में अगले महीने लॉन्च करेगी 3 नए Power सीरीज स्मार्टफोन!

itel बाजार में Power सीरीज के तहत 3 नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है।

itel भारत में अगले महीने लॉन्च करेगी 3 नए Power सीरीज स्मार्टफोन!

Photo Credit: itel

itel Power 55 5G में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • itel भारत में बिल्कुल नए स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है।
  • itel Power सीरीज का पहला मॉडल Android 14 Go एडिशन पर काम करेगा।
  • itel Power स्मार्टफोन में अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी होंगी।
विज्ञापन
itel जल्द ही भारत में बिल्कुल नए स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी फरवरी महीने में अपनी पावर सीरीज के तीन मॉडल लॉन्च करेगी। यहां हम आपको itel Power सीरीज के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel Power सीरीज स्मार्टफोन फरवरी में होंगे लॉन्च


91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड अपनी itel Power सीरीज के तहत 3 नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों में दावा किया है कि itel अगले महीने एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा, जहां तीन नए मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, सटीक लॉन्च तारीख की अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरीज का पहला मॉडल Android 14 Go एडिशन पर काम करेगा। हालांकि, यह इकलौता स्मार्टफोन है जिसमें Android Go एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम है। आपको बता दें कि एंड्रॉइड गो एडिशन आमतौर पर एंट्री लेवल फोन के लिए रिजर्व है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आगामी स्मार्टफोन भी बजट कीमत के साथ लॉन्च होगा। सूत्रों ने कहा कि दूसरे itel Power स्मार्टफोन में अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी होंगी।

पावर लाइनअप में तीसरा और आखिरी मॉडल एक भारत की पहली मेमोरी फीचर के साथ आएगा। इनमें से एक स्मार्टफोन की मार्केटिंग इमेज भी शेयर की गई है। इससे डिजाइन की जानकारी मिली है, जिसमें रियर की ओर एक ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए एक पंच होल कटआउट शामिल है। यह डिजाइन इसे काफी हद तक itel P55+ जैसा है, जिसे इस महीने की शुरुआत में अफ्रीका में लॉन्च किया गया था।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: itel, itel Power, itel Power Series Smartphones
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  2. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  3. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  4. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
  6. फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
  7. OnePlus Pad 4 की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  8. iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
  10. फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »