दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन का दाम है 5,999 रुपये

Itel A44 Power बजट स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 4,000 एमएएच बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी फ्लैश, 18:9 डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर शामिल हैं।

दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन का दाम है 5,999 रुपये
ख़ास बातें
  • आईटेल ए44 पावर में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • आईटेल ए44 पावर को 5,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • फोन में फुलस्क्रीन डिस्प्ले है
विज्ञापन
Itel A44 Power को सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। आईटेल ए44 पावर बजट स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 4,000 एमएएच बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी फ्लैश, 18:9 डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर शामिल हैं। Itel A44 Power एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। बता दें कि Itel ब्रांड की मालिक कंपनी Transsion Holdings है। यह कंपनी भारतीय मार्केट में Infinix और Tecno ब्रांड से भी बिजनेस करती है।
 

Itel A44 Power की भारत में कीमत

आईटेल ए44 पावर को 5,999 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह देशभर में 19 नवंबर से उपलब्ध होगा। इस फोन को एक्वा ब्लू, शैंपेन गोल्ड और डीप ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Itel A44 Power स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम आईटेल ए44 पावर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एफडब्ल्यूजीए+ (480x960 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 64 बिट क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ 1 जीबी रैम दिए गए हैं।

आईटेल ए44 पावर में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप के साथ फ्लैश मॉड्यूल भी है। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और यह भी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है।

Itel के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर के लिए 4जी वीओएलटीई और वीआईएलटीई मौज़ूद हैं। इस फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में 3 दिन के बैटरी बैकअप का दावा है। यह फोन ओटीजी पावर बैंक क्षमता के साथ आता है। इसका मतलब है कि इस फोन का इस्तेमाल पावरबैंक के तौर पर हो सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन480x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »