मात्र 5299 रुपये में दमदार कैमरा और 3020mAh बैटरी से लैस Itel A23s लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशंस

Itel A23s में Unisoc SC9832E क्वाड-कोर SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिसका माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 09:42 IST
ख़ास बातें
  • Itel India ने भारत में Itel A23S नाम का नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है।
  • Itel A23s में 5 इंच की एचडी + डिस्प्ले दी गई है।
  • Itel A23s में 3,020mAh की बैटरी दी गई है।

Itel A23s में 5 इंच की एचडी + डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Itel

Itel India ने भारत में Itel A23S नाम का नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है। आईटेल एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर ब्रांड है। इस स्मार्टफोन में एक एलसीडी डिस्प्ले और एक सही साइज की बैटरी के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कम दाम में आने वाला यह स्मार्टफोन यूजर्स को काफी यूनिक फीचर्स प्रदान करता है। अगर आप बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन सही साबित हो सकता है। यहां हम आपके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Itel A23s के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Itel A23s में 5 इंच की एचडी + डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 480×854 पिक्सल है, जिसमें थिक बेजल्स और वाइड फोरहेड और चिन है। स्मार्टफोन में एक दशक पहले के पुराने एंड्रॉइड फोन वाला डिजाइन दिया गया है। इसमें कर्व्ड बैक पैनल है जिसमें ग्रेडिएंट फिनिश है और कर्व्ड ऐज्स के साथ वॉल्यूम रॉकर और दाईं ओर पावर बटन दिया गया है। 

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Unisoc SC9832E क्वाड-कोर SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिसका माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसमें 3,020mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह Android 11 Gi वर्जन पर काम करता है।

कैमरों का की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास और ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो स्मार्ट फेस अनलॉक,आईटेल का एक यूनिक सोशल टर्बो फंक्शन दिया गया है जो वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग, पीक मोड, कॉल अलार्म और स्टेटस सेविंग का सपोर्ट करता है।
 

Itel A23s की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Itel A23s की शुरुआती कीमत 5299 रुपये है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  2. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  3. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  6. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  9. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.