iQoo की Z9s सीरीज 21 अगस्त को होगी भारत में लॉन्च

iQoo Z9s के चीन में बेचे जा रहे iQoo Z9 का रीब्रांडेड वर्जन होने की अटकल है। टीजर इमेज में यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में दिख रहा है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 22:39 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को GeekBench पर भी देखा गया था
  • iQoo Z9s के iQoo Z9 का रीब्रांडेड वर्जन होने की अटकल है
  • कंपनी ने मई में Pad 2 Pro को लॉन्च किया था

इस सीरीज में iQoo Z9s और Z9s Pro शामिल होंगे

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo की Z9s सीरीज इस महीने देश में लॉन्च की जाएगी। पिछले कुछ सप्ताह से कंपनी इसके लिए टीजर दे रही है। पिछले सप्ताह Gadgets 360 ने यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट दी थी कि इस सीरीज में iQoo Z9s और Z9s Pro शामिल होंगे। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को बेचमार्किंग साइट GeekBench पर भी देखा गया था। 

iQoo के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में iQoo Z9s सीरीज के 21 अगस्त को लॉन्च की पुष्टि की है। इस पोस्ट के साथ दी गई पिक्चर में स्मार्टफोन को गोल्डन कलर में दिखाया गया है। इसके साथ 'सेगमेंट में सबसे फास्ट कर्व्ड स्क्रीन वाला फोन' की टैगलाइन दी गई है। इससे इसके रिफ्रेश रेट का संकेत मिल रहा है। इस महीने की शुरुआत में Nipun ने इस सीरीज के एक स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया था। इस पोस्ट में यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में दिख रहा था। iQoo Z9s के चीन में बेचे जा रहे iQoo Z9 का रीब्रांडेड वर्जन होने की अटकल है। 
Advertisement

टीजर इमेज में इस स्मार्टफोन के ऊपर बाएं कोने में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। हाल ही में Gadgets 360 ने iQoo Z9 का रिव्यू किया था और यह मिड-रेंज में एक विश्वसनीय डिवाइस पाया गया था।  BIS की वेबसाइट पर iQoo Z9 Pro मॉडल नंबर I2305 के साथ लिस्टेड है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चला है। Camera FV-5 डेटाबेस पर एक अन्य लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट होने की जानकारी दी गई है। iQoo Z9 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ हो सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। 

कंपनी ने मई में Pad 2 Pro को तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ है। Vivo के इस सब-ब्रांड ने Pad 2 Pro के 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट को चीन में पेश किया है। इस टैबलेट के नए वेरिएंट का प्राइस CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) का है। यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.