• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 13 के स्पेसिफिकेशंस लीक, BOE डिस्प्ले के साथ 6000mAh होगी बैटरी, जानें सबकुछ

iQOO 13 के स्पेसिफिकेशंस लीक, BOE डिस्प्ले के साथ 6000mAh होगी बैटरी, जानें सबकुछ

iQOO 13 में BOE X-सीरीज LTPO डिस्प्ले होगी जो 2K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है।

iQOO 13 के स्पेसिफिकेशंस लीक, BOE डिस्प्ले के साथ 6000mAh होगी बैटरी, जानें सबकुछ

Photo Credit: iQOO

iQOO 12 में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO 13 में BOE X-सीरीज LTPO डिस्प्ले होगी जो 2K रेजॉल्यूशन होगा।
  • iQOO 13 में 6000mAh की बैटरी होगी, जो 100W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
  • iQOO 13 में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
iQOO कथित तौर पर चीनी बाजार में iQOO 13 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। इनमें iQOO Neo 9S Pro+, iQOO Z9 Turbo+ और iQOO 13 शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Snapdragon 8 Gen 3, Dimensity 9300+ और Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट स्मार्टफोन से लैस हैं। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने iQOO 13 के स्पेसिफिकेशन को लीक किया है। आज लीकर ने स्मार्टफोन के बारे में कुछ और जानकारी साझा की। यहां हम आपको iQOO 13 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO 13 Specifications


टिप्सटर के अनुसार, Snapdragon 8 Gen 4 पर बेस्ड iQOO 13 में BOE X-सीरीज LTPO डिस्प्ले होगी जो 2K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। आपको बता दें कि iQOO 12 में विजनॉक्स डिस्प्ले थी। iQOO 13 में एक बड़े साइज की डिस्प्ले होगी जिसमें नेरो बेजेल्स के साथ एक फ्लैट डिजाइन होगा, जो एक बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा यह सिंगल-पॉइंट अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

जब बिल्ड क्वालिटी और ड्यूराबिलिटी की बात होती है तो iQOO 13 में एक मैटल का मिडल फ्रेम और एक ग्लास बैक होगा। फोन धूल और पानी प्रतिरोध के लिए रेटिंग के साथ आएगा, जिससे इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। टिपस्टर ने कहा कि iQOO 13, पिछली जनरेशन वाले कुछ क्लासिक डिजाइन एलिमेंट को बरकरार रखेगा। लीकर ने यह भी कहा कि चीन में इस साल अक्टूबर में iQOO 13 लॉन्च लॉन्च हो सकता है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि iQOO 13 Pro को इस साल छोड़ दिया जाएगा।

पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि iQOO 13 में 6,000mAh की बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। हालांकि, टिप्सटर ने अब दावा किया है कि iQOO 13 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं करेगा। iQOO 13 की अफवाहों से पता चला है कि इसके रियर कैमरा सेटअप में 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इन-गेम वाइब्रेशन के लिए स्मार्टफोन AAC ESA1016 वाइब्रेशन मोटर से लैस हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  2. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  3. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  5. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  6. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  7. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  8. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  9. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  10. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »