5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ iQoo Z6 5G लॉन्‍च, जानें कीमत

यह Z सीरीज में नई पेशकश है और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है।

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ iQoo Z6 5G लॉन्‍च, जानें कीमत

Photo Credit: iQoo india

यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर चलता है।

ख़ास बातें
  • iQoo Z6 5G को क्रोमैटिक ब्लू और डायनेमो ब्लैक कलर्स में लाया गया है
  • 22 मार्च से इसे एमेजॉन और iQoo इंडिया के ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा
  • कस्‍टमर्स को 2,000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट भी ऑफर कर रही है कंपनी
विज्ञापन
iQoo Z6 5G स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च हो गया है। यह Z सीरीज में नई पेशकश है और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर चलता है। iQoo Z6 5G में 8GB तक रैम दी गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और सुपर नाइट मोड, बोकेह मोड समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। थर्मल मैनेजमेंट के लिए यह डिवाइस पांच-लेयर वाले कूलिंग सिस्‍टम से लैस है। iQoo Z6 5G का मुकाबला Redmi Note 11 Pro+ 5G, Vivo T1 5G और Samsung Galaxy A52 जैसे स्‍मार्टफोन्‍स से होगा।
 

iQoo Z6 5G के इंडिया में प्राइस और लॉन्‍च ऑफर्स

इंडिया में iQoo Z6 5G की कीमत 4GB रैम वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये से शुरू होती है। 6GB रैम मॉडल में भी इसे लाया गया है, जिसके दाम 16,999 रुपये हैं। 8GB रैम वेरिएंट 17,999 रुपये का है। iQoo Z6 5G को क्रोमैटिक ब्लू और डायनेमो ब्लैक कलर्स में लाया गया है। 22 मार्च से इसे एमेजॉन और iQoo इंडिया के ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा। 

iQoo Z6 5G को HDFC बैंक कार्ड या EMI लेनदेन के जरिए खरीदने पर कस्‍टमर्स को 2,000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिलेगा। नो-कॉस्ट EMI ऑप्‍शन और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी इसे लाया गया है। 
 

iQoo Z6 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला iQoo Z6 5G स्‍मार्टफोन Funtouch OS 12 की लेयर वाले Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ इसमें 6.58 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिला है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर लगा है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है। हालांकि बोकेह कैमरा 4GB वेरिएंट में नहीं है। 

iQoo Z6 5G में 16 मेगापिक्‍सल का सैमसंग 3P9 सेल्‍फी कैमरा है। फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो iQoo Z6 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 187 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »